Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर भारत ने 3-0 से सीरीज की अपने नाम 

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। रोहित शर्मा ने मैच में शानदार शतक लगाकर कई रिकॉर्ड बनाए। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रोहित टी20 में संयुक्त रूप से भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 54वीं बार मैच खेलने उतरी। उसे 42वीं जीत हासिल हुई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी टीम इंडिया ने 42 मैच जीते थे। धोनी का बात करें उन्होंने 72 मैचों टीम की कमान संभाली थी। इस दौरान भारत को 42 मुकाबलों में जीत मिली थी। रोहित शर्मा को उनकी बराबरी करने के लिए अफगान टीम के खिलाफ सभी मैच जीतने थे और ऐसा ही हुआ। रोहित अगर टी20 विश्व कप में कप्तानी करते हैं तो धोनी से आगे निकल सकते हैं।

भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में चार विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में छह विकेट पर 212 रन बना लिए। इसके बाद मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। टीम इंडिया को पहली बार एक मैच में दो सुपर ओवर खेलने पड़े।

पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए। भारत को 17 रन बनाने थे, लेकिन रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और रिंकू सिंह मिलकर 16 रन ही बना सके। इसके बाद दूसरा सुपर ओवर हुआ। इसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 11 रन बनाए। इस बार रोहित और रिंकू के अलावा संजू सैमसन ने बल्लेबाजी की। अफगानिस्तान को 12 रन का लक्ष्य मिला। अफगान टीम एक रन ही बना सकी। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत दिला दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!