Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
खेल-जगत

टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने पांच विकेट पर 122 रन बनाए

विंडी वेलिंग्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने पड़ी। मैच के पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का मुकाबला खेला गया, जिसमें  भारत 5 विकेट खोकर 122 रन बनाए।

फिलहाल, अजिंक्य रहाणे 38 और और रिषभ पंत 10 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। मैच के पहले दिन लंच के बाद खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका और अंपायरों ने पहले दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया, क्योंकि बारिश के बाद मैदान काफी गीला हो गया था। ऐसे में शनिवार की सुबह मैच के दूसरे दिन का खेल भारत के समय के अनुसार मैच सुबह 4 बजे शुरू होगा।

भारतीय पारी, गिरे 5 विकेट

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे 5वें ओवर में ही पहला झटका लगा। ओपनर पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत की लेकिन टीम साउथी ने महज 16 रन के स्कोर पर उनको वापस भेज दिया। 18 गेंद खेलने के बाद 2 चौके की मदद से 16 रन बनाने वाला पृथ्वी को साउथी ने बोल्ड कर वापस भेजा।

भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा। पुजारा का विकेट पहला टेस्ट खेल रहे कीवी गेंदबाज काइल ने हासिल किया। 42 गेंद खेलकर पुजारा वॉटलिंग को अपना कैच दे बैठे। कप्तान विराट कोहली 7 गेंद पर 2 रन बनाकर रोस टेलर को अपना कैच दे बैठे। काइल ने कोहली को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी कामयाबी दिलाई।

लंच के ठीक बाद भारतीय टीम को चौथा झटका लगा। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने डटकर बल्लेबाजी कर रहे मयंक अग्रवाल 34 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। 84 गेंद का सामना करने के बाद मयंक काइल जैमिसन को अपना कैच दे बैठे। भारत को पांचवां झटका हनुमा विहारी के रूप में लगा। विहारी 20 गेंद खेलकर 7 रन की पारी खेलने के बाद जैमिसन की गेंद पर विकेटकीपर वॉटलिंग को कैच दे बैठे।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है। आज के मैच में कप्तान विराट कोहली ने पृथ्वाी शॉ और मयंक अग्रवाल की ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरने का फैसला लिया है। वहीं अनुभवी रिद्धिमान साहा की जगह टीम में रिषभ पंत को मौका दिया गया है। वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन आज भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया है। काइल की लंबाई 6 फीट 8 इंच है।

लंच तक भारत को लगे तीन झटके 

भारतीय टीम को पहले सेशन में तीन झटके लगे और कप्तान विराट कोहली समेत तीन बल्लेबाज वापस लौटे। पहले दिन पहले सेशन का खेल खत्म होने के वक्त भारत का स्कोर 79 रन था और उसने 3 विकेट गंवाए थे। पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा और कोहली लंच से पहले आउट होकर वापस लौटे।

भारत का प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड का प्लेइंग इलेवन

टॉम ब्लंडेल , टॉम लेथम, केन विलियमसन (कप्तान), रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, वॉटलिंग, कॉलिन डि ग्रांडहोम, टीम साउथी, काइल जेमिसन, एजाज पटेल, ट्रेंट बोल्ट

पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चोटिल रोहित शर्मा की जगह पृथ्वी शॉ के साथ खेलने का फैसला लिया। मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे। विकेटकीपिंग में रिषभ पंत अनुभवी रिद्धिमान साहा की जगह मौका दिया गया है।.3

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!