Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत कोरोना वैक्‍सीन के जरिए कोविड-19 महामारी से उबरने के साथ ही दुनिया के अन्‍य देशों को भी कर रहा है मदद

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार। कोविड-19 महामारी से एक वर्ष से अधिक समय से जूझ रही दुनिया के लिए भारत एक फरिश्‍ते की तरह सामने आया है। भारत ने इस महामारी पर न सिर्फ अपने यहां पर काबू पाने में सफलता हासिल की है बल्कि दुनिया को इससे उबारने में वो एक कारगर भूमिका निभा रहा है। ये भूमिका भारत दो तरह से अदा कर रहा है। इसका पहला जरिया बना है भारत की बनाई वैक्‍सीन को दूसरे देशों को भेजना तो दूसरा जरिया बना है विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के कोवैक्‍स योजना में सार्थक रूप से सहयोग देना। भारत अब तक मदद और कमर्शियल रूप से वैक्‍सीन की करीब 2.30 करोड़ खुराक दुनिया के 20 देशों को मुहैया करवा चुका है। आने वाले समय में भारत अफ्रीका और लेटिन अमेरिकी देशों को और वैक्‍सीन की खुराक उपलब्‍ध करवाएगा। इसको दुनिया भारत की वैक्‍सीन डिप्‍लोमेसी के नाम से जान रही है।

भारत की वैक्‍सीन डिप्‍लोमेसी की बात करें तो इसमें पाकिस्‍तान को छोड़कर भारत के सभी पड़ोसी देश शामिल हैं। पाकिस्‍तान को उसकी कारगुजारियों के चलते इसमें शामिल नहीं किया गया है। साथ ही पाकिस्‍तान की तरफ से भी भारतीय वैक्‍सीन को हासिल करने की कोई आधिकारिक पहल नहीं की गई है। इसके अलावा भारत ने अपनी वैक्‍सीन को अब तक नेपाल, श्रीलंका, म्‍यांमार, बांग्‍लादेश, फिलीपींस, इंडोनेशिया, ब्राजील भेजी है। ब्राजील के राष्‍ट्रपति ने तो वैक्‍सीन मिलने के बाद एक यादगार ट्वीट भी किया था जिसमें भगवान हनुमान को जड़ीबूटी लाते हुए दिखाया गया था। इसमें भारत को वैक्‍सीन भेजने के लिए धन्‍यवाद कहा गया था। आपको बता दें कि डब्‍ल्‍यूएचओ ने कोवैक्‍स को 145 देशों को भेजने की घोषणा की है। इनमें अधिकतर वो देश हैं जो आर्थिक रूप से गरीब हैं और जो वैक्‍सीन का खर्च अकले नहीं उठा सकते हैं। इनमें पाकिस्‍तान भी शामिल है। पाकिस्‍तान भी कोवैक्‍स के मिलने का इंतजार कर रहा है।

भारत ने वैक्‍सीन डिप्‍लोमेसी में पड़ोसियों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी और उन्‍हें ये वैक्‍सीन मुहैया करवाई। सीरम इंस्टिट्यूट की बनाईकोविडशील्‍ड वैक्‍सीन अब तक लाखों लोगों उम्‍मीद बनकर विदेशों में पहुंच चुकी है। वहीं चीन की कंपनी सिनोफॉर्म की बात करें तो इसको ड्रैगन ने अब तक केवल पाकिस्‍तान और नेपाल को ही मुहैया करवाया है। पाकिस्‍तान को तो इस वैक्‍सीन को लाने के लिए अपना विमान वहां पर भेजना पड़ा था, क्‍योंकि चीन ने अपने विमान से वैक्‍सीन भेजने से साफ इनकार कर दिया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव ने पत्रकारों को बताया है कि भारत आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से वैक्‍सीन की और अधिक खुराक अफ्रीका, लेटिन अमेरिका, केरिकॉक (CARICOM), पेसेफिक आइसलैंड को मुहैया करवाएगा।

भारत ने 21 जनवरी को वैक्‍सीन मैत्री के तहत कोरोना महामारी की वैक्‍सीन अन्‍य देशों में पहुंचाने की पहल की थी। इनमें वो देश शामिल थे जो छोटे और गरीब थे, जैसे डोमनिक रिपब्लिक। भारत ने ऐसे देशों को ये मदद मुफ्त मुहैया करवाई थी। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से ये बात बेहद साफ कही गई है कि भारत आने वाले समय में भी पूरी दुनिया की मदद इस संबंध में करता रहेगा। भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक अन्‍य देशों को वैक्‍सीन की कुल खुराक में से करीब 60 लाख से अधिक (6.47 मिलियन) खुराक मदद के तौर पर जबकि 1 करोड़ 60 से कुछ अधिक (16.5 मिलियन) खुराक कमर्शियल तौर पर मुहैया करवाई गई है।

भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक अब तक बांग्‍लादेश को को 20 लाख, म्‍यांमार को 10.7 लाख, नेपाल को 10 लाख, भूटान को डेढ लाख, मॉरिशस को एक लाख, सिशेल्‍स को 50 हजार, श्रीलंका को 5 लाख, बहरीन को 1 लाख, ओमान को 1 लाख, अफगानिस्‍तान को 5 लाख, बारबाडोज को 1 लाख और डोमनिक रिपब्लिक को 70 हजार वैक्‍सीन की खुराक मुहैया करवाई जा चुकी है। कमर्शियल तौर पर ब्राजील को करीब 20 लाख, मोरक्‍को को 60 लाख, बांग्‍लादेश को 50 लाख, म्‍यांमार को 20 लाख, मिस्र को 50 हजार, अल्‍जीरिया को 50 हजार, दक्षिण अफ्रीका को दस लाख, कुवैत को 2 लाख और यूएई को भी इतनी की खुराक मुहैया करवाई गई हैं।

विदित रहे कि भारत ने जिन देशों को कोरोना वैक्‍सीन की खुराक मुहैया करवाई हैं वो या तो भारत की प्राथमिकता का हिस्‍सा थे या फिर उन्‍होंने भारत से इसके लिए अपील की थी। हाल ही में कनाडा ने भी भारत से कोरोना वैक्‍सीन की खुराक मांगी है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस बारे में अब तक कुछ साफ नहीं किया है कि ये वैक्‍सीन अब तक वहां भेजी गई हैं या नहीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता का कहना है कि देश में वैक्‍सीन की उपलब्‍धता और नेशनल वैक्‍सीन प्रोग्राम के मद्देनजर की इस पर कोई फैसला लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!