Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

एक सपना टूटने के बाद दूसरे सपने की तैयारी में भारत

India vs West Indies: एक सपना टूटने के बाद दूसरे सपने की तैयारी में भारत, जानिए क्यों

तीसरा विश्व कप जीतने का सपना टूटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच के जरिये करेगी। वेस्टइंडीज दौरे पर रवानगी से पहले कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि इन सीरीज का मकसद नए खिलाडि़यों को परखना है जिनके नाम चयनकर्ताओं के जेहन में हैं। कोहली को सीमित ओवरों के प्रारूप में आराम दिए जाने की संभावना थी, लेकिन स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को छोड़कर पूरी मजबूत टीम चुनी गई है। बुमराह 22 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज खेलेंगे। हरफनमौला हार्दिक पांड्या को पूरे दौरे से आराम दिया गया है।

अय्यर और पांडे को करना होगा साबित : श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे के लिए यह दौरा अहम होगा, जिनका मकसद अपनी उपयोगिता साबित करना रहेगा। पांडे ने भारत के लिए आखिरी मैच नवंबर 2018 में और अय्यर ने फरवरी 2018 में खेला था। भारत के सामने चुनौती मध्य क्रम की समस्याओं से निजात पाने की भी होगी। पांडे और अय्यर दोनों वेस्टइंडीज दौरे पर गई भारत-ए टीम का हिस्सा थे और अच्छी पारियां खेल चुके हैं।

युवाओं के पास दम दिखाने का मौका : स्पिन हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर, तेज गेंदबाज खलील अहमद और दीपक चाहर टी-20 टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और दीपक के चचेरे भाई राहुल चाहर भी टीम में हैं। रोहित शर्मा और फिट होकर लौटे शिखर धवन पारी का आगाज करेंगे, जबकि चौथे नंबर पर केएल राहुल का उतरना तय है। राहुल ने तीन साल पहले यहां 110 रन की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, भारत वह मुकाबला वेस्टइंडीज से हार गया था। विश्व कप में पांच शतक समेत सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित उस लय को कायम रखना चाहेंगे। कप्तान कोहली के साथ मतभेदों की खबरों के बीच उनका फोकस क्रिकेट पर रहेगा

रिषभ पर अधिक जिम्मेदारी : इस दौरे से रिषभ पंत पर अधिक जिम्मेदारी होगी, क्योंकि महेंद्र सिंह धौनी के भविष्य को लेकर अनिश्चितताओं के बीच वह पहले विकेटकीपर के रूप में यहां आए हैं। दूसरी ओर टी-20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीम वेस्टइंडीज में कीरोन पोलार्ड और स्पिनर सुनील नरेन की वापसी हुई है। क्रिस गेल वनडे सीरीज ही खेलेंगे। आंद्रे रसेल चोटिल होने की वजह से पहले दो टी-20 मैचों की टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जेसन मुहम्मद को टीम में शामिल किया गया है। कोच फ्लॉयड रीफर ने कहा कि यह युवा और अनुभवी खिलाडि़यों का अच्छा मिश्रण है। यह काफी रोमांचक मैच होंगे और दर्शकों को पूरा मनोरंजन मिलेगा।

दोनों टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रिषभ पंत, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज : कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), जॉन कैंपबेल, इविन लुइस, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कीमो पॉल, सुनील नरेन, शेल्डन कॉटरेल, ओशाने थॉमस, एंथोनी ब्रेंबल, आंद्रे रसेल, खारे पियरे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!