Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाओं से भारत आगे बढ़ा है : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलजीत सेहरावत को जिताने की अपील की

यह चुनाव देश द्रोही शक्तियों को हराने का चुनाव है : मुख्यमंत्री

समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 20 मई 2024, देहरादून/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसदीय क्षेत्र पश्चिम दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सेहरावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में भाजपा को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सभी यहां पर आए हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही दिल्ली की सातों सीटों पर कमल खिलने वाला है। उन्होने कहा यह चुनाव देश द्रोही शक्तियों को हराने का चुनाव है। इस बार पूरे देश में मोदी की लहर चल रही है। प्रधानमंत्री ने बीते 10 वर्षों में विकास की अनेक परिभाषाएं गड़ी है। भारत का मान सम्मान स्वाभिमान पूरे विश्व में बड़ा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। विश्व के हर मंच पर भारत को आगे बढ़ाने का काम मोदी जी ने किया है। विश्व का विश्वास भारत की ओर बड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाओं से भारत आगे बढ़ा है। दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी भारत में आना चाहती है। देश के अंदर नया वर्क कल्चर आया है। आज भारत का हर व्यक्ति पूर्ण मनोयोग से अपने काम से भारत की सेवा करता है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। इस युग के पैदा हुए लोगों को राम मंदिर देखने का सौभाग्य मिला है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, आज भारत की सेना गोली का जवाब गोलों से देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक सहित लागू हो गया है। हमने अपने वादे अनुसार समान नागरिक संहिता लागू किया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा समान नागरिक संहिता की बात करती है तो विपक्ष के लोग मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करता है। आम आदमी पार्टी के लोग महिलाओं के साथ मार पीट करते हैं। इन्होंने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास के अंदर सांसद स्वाति के साथ मार पीट की है। आज पूरी दुनिया ने इनका चेहरा देख लिया है। उन्होंने कहा महिलाओं के ऊपर होने वाले अत्याचार पर विपक्ष से कोई नहीं बोल रहा। इससे इनकी महिला विरोधी मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा विपक्ष का गठबंधन सरकार बनाने का नहीं अपने परिवार को बचाने का गठबंधन है। हम सबने इन भ्रष्टाचारियो को मिलकर हराना है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अशोक, सुनील जिंदल, हरेंद्र टोलिया, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!