Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, सूर्या और तिलक ने खेली शानदार पारी  

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 9 अगस्त 2023, नई दिल्ली। भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में दमदार वापसी की है। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम 2-1 के स्कोर के साथ सीरीज अपने नाम करने से एक जीत दूर है। यह सीरीज जीतने के लिए भारत को बाकी दोनों मैच भी अपने नाम करने होंगे। इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। यह इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर था। हालांकि, भारत ने सिर्फ 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 164 रन बना लिए और मैच आसानी से अपने नाम किया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 83 और तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने 42 और पॉवेल ने 40 रन बनाए। अल्जारी जोशेफ ने दो विकेट लिए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने धीमी, लेकिन ठोस शुरुआत की। शुरुआती दो ओवर में हार्दिक और अर्शदीप ने सिर्फ नौ रन दिए। इसके बाद किंग और मेयर्स ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ हाथ खोले और पावरप्ले में इन दोनों ने मिलकर 38 रन बनाए। अगले ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन हो गया। मेयर्स और किंग ने पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। मेयर्स 20 गेंद में 25 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह आउट हुए।  तीसरे नंबर पर आए जॉनसन चार्ल्स स्पिन गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। उन्होंने एक छक्का और एक चौका जरूर लगाया, लेकिन लय में नहीं थे। 12 रन के स्कोर पर कुलदीप ने उन्हें आउट किया। शानदार फॉर्म में चल रहे पूरन ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, 12 गेंद में 20 रन बनाने के बाद वह कुलदीप के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए। इसी ओवर में कुलदीप ने ब्रेंडन किंग को भी आउट किया और वेस्टइंडीज का स्कोर 106/4  हो गया। किंग ने 42 रन बनाए। यहां से वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई। हेटमायर भी 8 गेंद में 9 रन बनाकर मुकेश कुमार के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में आउट हो गए।

18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 131/5 था, लेकिन 19वें ओवर में अर्शदीप ने 17 रन लुटा दिए। रोवमन पॉवेल ने उनकी जमकर धुनाई की। मुकेश कुमार के 20वें ओवर में भी 11 रन बने और वेस्टइंडीज की टीम पांच विकेट पर 159 रन बनाने में सफल रही। कप्तान पॉवेल 19 गेंद में तीन छक्के और एक चौके की मदद से 40 रन बनाकर नाबाद रहे। यह इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर रहा। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके। इस मैच में उन्होंने टी-20 में अपने 50 विकेट भी पूरे किए और सबसे कम गेंद और मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उनके अलावा अक्षर पटेल और मुकेश कुमार को एक-एक विकेट मिला।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक रन बनाकर पहले ही ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। इसके बाद आए सूर्यकुमार ने पहले ही ओवर की बची हुई दो गेंदों में 10 रन बना दिए। अगले तीन ओवरों में भी सूर्या ने तेजी से रन बनाए। हालांकि, पारी के 5वें ओवर में शुभमन गिल अल्जारी जोशेफ का शिकार बने। गिल का खराब फॉर्म जारी रहा और उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ छह रन बनाए।

गिल के आउट होने के बाद तिलक ने अपनी पहली दो गेंदों में चौके लगाकर दबाव नहीं बनने दिया और सूर्या ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 17 रन बटोर लिए और पावरप्ले खत्म होने तक भारत का स्कोर 60/2 था। इसके बाद तिलक ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन सूर्यकुमार ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन के पार पहुंच चुका था। इसके साथ ही टीम इंडिया की जीत लगभग तय हो गई थी। हालांकि, सूर्यकुमार 44 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!