Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

भारत ने वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 141 रन से हराया 

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2023, शनिवार, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत लिया है। डोमिनिका में पारी और 141 रन की जीत के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-25) में टीम इंडिया ने विजयी आगाज किया है। अपना पहला मैच जीतने के साथ ही भारत ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र (2023-25) में अब तक चार ही टीमों ने अपने मैच खेले हैं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तीन मैच खेल चुके हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने दो मैच जीते हैं और इंग्लैंड को एक में जीत मिली है। हालांकि, धीमे ओवर रेट के कारण ये दोनों टीमें पेनल्टी के रूप में दो-दो अंक गंवा चुकी हैं। इस लिहाज से तीन मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 22 अंक हैं। यह कुल अंक का 61.11 फीसदी हैं। वहीं, इंग्लैंड के पास 10 अंक हैं, जो कुल अंक का 27.78 फीसदी हैं।

भारतीय टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में एक मैच खेला है और उसमें जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत के पास पूरे 12 अंक हैं और 100 फीसदी अंकों के साथ टीम इंडिया अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल बाकी पांच टीमों ने अब तक कोई मैच नहीं खेला है। वेस्टइंडीज को एकमात्र मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है और उसके पास कोई अंक नहीं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!