Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

इंडी गठबंधन के पास न विजन, न विश्वसनीयता – पीएम मोदी 

जो लोग एक साथ खड़े होते हैं, वही एक-दूसरे को गाली देते हैं – पीएम मोदी 

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान इंडी गठबंधन, कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास न विजन है, न विश्वसनीयता है। दिल्ली में जो लोग एक साथ खड़े होते हैं, वही एक-दूसरे को गाली देते हैं। बिहार में तो आपस में ही सिर फुटव्वल मची है। यह मजबूरी में साथ आए लोग हैं और इनकी मजबूरी का एक ही नाम है- सत्ता का स्वार्थ। इसलिए इनलोगों को सत्ता से दूर रखना जरूरी है। कांग्रेस और राजद को एक भी वोट पाने का हक नहीं है।

इंडी गठबंधन इस चुनाव के मैदान में नजर नहीं आ रहे हैं। मैंने जरा पूछताछ कि तो पता चला कि इंडी गठबंधन के वरीष्ठ नेता के गृह में पिछले 15 दिनों से तूफान चल रहा है। वो नेता हठ पकड़ कर बैठे हैं कि जब तक इंडी गठबंधन उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीवार घोषित नहीं करेगा तब तक वह चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे। अब यह हाल है उनका। वह लोग बता नहीं पा रहे हैं कि उनका नेता कौन है? वो लोग अंदर ही अंदर लड़ रहे हैं। इंडी गठबंधन वाले कहते हैं अभी नहीं चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करेंगे। और, वो नेता कहते हैं कि जब तक मुझे प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं करोगे तब तक मैं रैली में नहीं जाऊंगा। पीएम इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है।

पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता ने कहा है कि मोदी जो आपको गारंटी देता है, उस पर बैन लगना चाहिए। ये लोग कहते हैं, मोदी का गारंटी देना ही गैर-कानूनी है। अरे, इतने डर गए हो क्या? मोदी की गारंटी से घबरा रहे हो क्या? उन्होंने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है,मोदी मेहनत करने के लिए ही जन्मा है और वो भी 140 करोड़ देशवासियों के लिए। अब तक बहुत हुआ है, बहुत किया है लेकिन मोदी का मन कहता है कि ये तो अभी ट्रेलर है, इतने से हमें रुकना नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!