Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तर-प्रदेश

राम भक्तों के लिए बढ़ाई सुविधा, आरती के लिए ट्रस्ट की ओर से ऑनलाइन पास किए जा रहे जारी

अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम भक्तों के लिए सुविधा बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में भारी भीड़ के चलते बंद की गई ऑनलाइन आरती पास की सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है। रामलला की मंगला व शयन आरती के लिए ट्रस्ट की ओर से ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। भक्तों में रामलला की आरती का साक्षी बनने की उत्सुकता इस कद्र है कि आगामी 28 फरवरी तक के लिए पास बुक हो चुके हैं। रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 बजे होती है। शयन आरती रात 10 बजे होती है।

 दोनों आरती में शामिल होने के लिए अभी केवल 20-20 पास निर्गत किए जा रहे हैं। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के काउंटर से पास जारी किए जाने की सुविधा फिलहाल अभी बंद है।  ट्रस्ट की ओर से बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर यह सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी।

  • रामलला की आरती में शामिल होने के लिए कुछ जरूरी जानकारी-
  •  
  • -ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर ऑनलाइन पास के लिए आवेदन किया जा सकता है।
  • – 10 साल तक के बच्चे के लिए ऑनलाइन पास की जरूरत नहीं है। वह पासधारक के साथ बिना पास के आरती में शामिल हो सकता है
  • – आरती में शामिल होने के लिए पास के साथ एक परिचय पत्र भी अपने साथ रखना अनिवार्य होता है।
  • – यदि कोई भक्त किसी कारण से पास कैंसिल करता है तो उसके स्थान पर किसी दूसरे भक्त के लिए बुकिंग की जा सकेगी।
  • – पास का हस्तानांतरण मान्य नहीं होगा।
  • – बुकिंग होने के 24 घंटे के अंदर पास को कैंसिल भी कराया जा सकता है। इसके लिए ट्रस्ट की वेबसाइट पर ऑप्शन दिए गए हैं।
  • – आरती की तिथि के 24 घंटे पहले ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालु के ईमेल आईडी पर रिमाइंडर भी भेजा जाएगा।
  • – मंगला आरती में शामिल होने के लिए सुबह 4:00 बजे व शयन आरती में शामिल होने के लिए रात 9:30 बजे तक हर हाल में परिसर में प्रवेश करना होगा।
  • – आरती में शामिल होने के लिए फूल माला व प्रसाद ले जाने की अनुमति नहीं होगी
  • – व्हीलचेयर की मदद लेने पर व्हील चेयर असिस्टेंट को न्यूनतम धनराशि का भुगतान करना होगा
  • – आरती का पास राम जन्मभूमि दर्शन पथ पर स्थित पास काउंटर से भक्त ले सकेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!