Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
आर्थिक गतिविधियाँकारोबारताज़ा खबरें

सोने चांदी के सोने-चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त तेजी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल, 2020 मंगलवार। सोने-चांदी के वायदा भाव में मंगलवार की सुबह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। MCX पर मंगलवार सुबह पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 3.12 फीसद या 1365 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 45,087 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी मंगलवार सुबह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव मंगलवार सुबह 5.26 फीसद या 2167 रुपये की जबरदस्त तेजी के साथ 43,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

इसके अलावा तीन जुलाई 2020 की चांदी का वायदा भाव एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 5.01 फीसद या 2073 रुपये के उछाल के साथ 43,424 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, क्रूड ऑयल की बात करें, तो एमसीएक्स पर मंगलवार सुबह 20 अप्रैल 2020 के क्रूड ऑयल का वायदा भाव 1.37 फीसद या 28 रुपये की बढ़त के साथ 2076 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

वैश्विक बाजार की बात करें, तो यहां मंगलवार सुबह सोने की हाजिर कीमत में मामूली गिरावट देखी गई है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 0.04 फीसद या 0.61 डॉलर की गिरावट के साथ 1,660.36 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी के वैश्विक हाजिर भाव में मंगलवार सुबह तेजी देखी गई है। वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव मंगलवार सुबह 1.32 फीसद या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 15.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने-चांदी के अतिरिक्त दूसरी कीमती धातुओं की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर पैलेडियम का हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.31 फीसद या 6.74 डॉलर की गिरावट के साथ 2,156.81 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, ब्लूमबर्ग के मुताबिक, प्लेटीनम का वैश्विक हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.81 फीसद या 6.02 डॉलर की गिरावट के साथ 734.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने 25 मार्च से ही देश भर में 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया हुआ है। लॉकडाउन के चलते देश में सोने का हाजिर बाजार मंगलवार को भी बंद रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!