Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून में कई कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। आज शुक्रवार को भी राजधानी देहरादून में कई कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारी दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ देहरादून पहुंचे थे।

दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने देहरादून के नामी रियल एस्टेट एवं होटल कारोबारी मंजीत जौहर और उनके साथियों के 50 से अधिक ठिकानों पर छापे मारे थे। बताया जा रहा है कि इन्होंने सहारनपुर के शहद कारोबारी के साथ मिलकर देहरादून, सहारनपुर और ऋषिकेश में प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश किया था। आरोप है कि इसके लिए बड़े पैमाने पर कर चोरी की। हालांकि, आयकर के किसी अधिकारी ने इसका खुलासा नहीं किया है। कर चोरी से संबंधित सैकड़ों दस्तावेजों को टीमों ने कब्जे में लिया है।

दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम की सबसे पहले गाड़ियां पुलिस लाइन में इकट्ठा हुईं। यहां से फोर्स के साथ अलग-अलग दिशाओं में चली गईं। देहरादून में एक टीम ऊन कारोबारी विजय टंडन के घर नेशविला रोड, दूसरी रेसकोर्स में रियल एस्टेट कारोबारी राज लुंबा, तीसरी डालनवाला में होटल कारोबारी मंजीत जौहर के घर पहुंची। चौथी टीम ऋषिकेश गई। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

मेहता ब्रदर्स, नट्स भाटिया और नवीन कुमार मित्तल के घर और दफ्तरों पर भी छापे मारे गए। सूत्रों ने बताया कि ये सभी कारोबारी एक ही सिंडीकेट के सदस्य हैं। इन्होंने सहारनपुर के एक शहद कारोबारी के साथ मिलकर देहरादून, ऋषिकेश और सहारनपुर में प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश किया है। इसी मामले में उनकी शिकायत की गई थी। आयकर विभाग की यह कार्रवाई बृहस्पतिवार देर रात तक चल रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!