Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रूप ओफ़ कॉलेज देहरादून के तीन दिवसीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारम्भ

कॉलेज के छात्र-छात्राओं को 5 समूहों (नंदादेवी, पंचाचूली, त्रिशूल, नीलकंठ, बद्रीविशाल) में बाँटा गया है।

8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022 तक चलने वाले इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न खेलों में छात्र-छात्रायें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2022, गुरुवार, देहरादून। देहरादून के CIMS & UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा 3 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट-2022 का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं को (नंदादेवी, पंचाचूली, त्रिशूल, नीलकंठ, बद्रीविशाल) 5 ग्रुपों में बाँटा गया है। यह 5 ग्रुप 3 दिन तक अपनी जीत के लिए आपस में जोर आजमाइश करेंगे। 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2022 तक चलने वाले इस खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी, दौड़ सहित विभिन्न खेलों में छात्र-छात्रायें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद विनोद कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने, कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद बहुत जरूरी हैं। आप भविष्य में किसी भी क्षेत्र में जायें तो खेलकूद आपको हर क्षेत्र में फिट रखने का कार्य करेगा। उन्होंने कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्य की सराहना की। साथ ही संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष 300 निर्धन बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान किए जाने को लेकर अपनी शुभकामनायें प्रेषित की। कार्यक्रम में CIMS & UIHMT ग्रुप के डायरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, केदार सिंह अधिकारी, प्रिंसिपल आर.एन. सिंह, गुरु देव सिंह, ग्रुरप्रीत कौर, शिक्षक व कर्मचारीगण सहित कॉलेज के 1000 से अधिक बच्चे उपस्थित रहे।

प्रथम दिन : 3 दिवसीय स्पोर्ट्स मीट-2022 के प्रथम दिन 8 दिसंबर 100 मीटर, 200 मीट और 400 मीट सौ मीटर दौड़ के साथ ही रिले रेस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, हाई जम्प, लॉग जम्प आदि खेल प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी।

दूसरे दिन : कार्यक्रम के दूसरे दिन 9 दिसंबर को क्रिकेट के फाईनल के साथ ही कबड्डी, खो-खो इत्यादि खेल प्रतियोगितायें आयोजित होंगी।

तीसरे (अंतिम) दिन : कार्यक्रम के अंतिम दिन 10 दिसंबर को इंडोर खेल जैसे बैडमिंटन, चैस व कैरम प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!