Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

फरसौली भवाली में नवनिर्मित भवाली रोडवेज कार्यशाल का परिवहन मंत्री यशपाल आर्य तथा क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से किया लोकापर्ण

आकाश ज्ञान वाटिका। भवाली/नैनीताल, 4 फरवरी 2020(सूचना)। फरसौली भवाली मे 3 करोड 48 लाख की लागत से नवनिर्मित भवाली रोडवेज कार्यशाल का वैदिक मंत्रो के बीच प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री यशपाल आर्य तथा क्षेत्रीय विधायक श्री संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से लोकापर्ण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री आर्य ने बेतालघाट से रामनगर होते हुये देहरादून के लिए नई बस सेवा का हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ भी किया।
कार्यशाला परिसर मे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुये श्री आर्य ने कहा कि इस कार्यशाला के बन जाने से फरसोली उत्तराखण्ड के नक्शे पर उभरकर आयेगा साथ ही फरसौली के आसपास के क्षेत्र में पर्यटन बढेगा साथ ही लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्याे को तत्परता से कर रही है, हमारा प्रयास है कि दुर्गम इलाकों मे बस सेवा पहुचाई जाए जिससे चलते कुछ समय पहले बेतालघाट से नई दिल्ली के बस सेवा शुरू की गई वही अब बेतालघाट से राजधानी दून के बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रामगढ मे स्थापित रोडवेज का बस अडडा जो काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में है उसकी मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण के लिए 60 लाख की धनराशि जल्द ही अवमुक्त हो जायेगी, निकट भविष्य मे बेतालघाट मे भी बस अडडा बनाया जायेगा। श्री आर्य ने बताया कि बाजपुर में आधुनिकतम बस अडडे का निर्माण जल्द ही प्रारम्भ कर दिया जायेगा। उन्होने नकुचियाताल से चनौती तक बस सेवा विस्तारित किये जाने के साथ ही नगाड़ी गांव को पेयजल टैक से जोडने की भी घोषणा की।
उन्होने कहा कि भवाली से कार्यशाला फरसौली मे शिफ्ट होने से वहां जाम से निजात मिलेगी साथ ही खाली हुये स्थान पर बहुमंजिला पार्किग भी बनाई जायेगी। श्री आर्य ने बताया कि पर्यटन नगरी मे भी जाम से निजात दिलाने एवं जनसुविधा को ध्यान मे रखते हुये नारायण नगर में पार्किग बनाये जाने की स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हो चुकी हैै।
अपने सम्बोधन मे विधायक श्री संजीव आर्य ने कहा कि उनकी विधानसभा के अन्तर्गत भवाली तथा उसके आसपास क्षेत्र मे लगभग 25 करोड के विकास कार्य संचालित किये जा रहे है। उन्होने कहा कि भवाली रोडवेज परिसर मे 4 करोड की लागत से बहुमंजिला पार्किंग बनाये जाने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी इस पार्किग मे लगभग 100 वाहन पार्क किये जा सकेंगे, इससे शहर को जाम से निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख डा0 हरीश बिष्ट, दर्जाधारी मंत्री पीसी गोरखा, नितेश विष्ट, मनीश बिष्ट, अध्यक्ष मण्डी मनोज साह के अलावा पुष्कर जोशी, आनन्द बिष्ट,कुन्दन बिष्ट,पवन भाकुनी, विवेक साह, मुकेश गुररानी, पदमा आर्य, चतुर सिह बोरा,योगेश रजवार, राजेश नेगी,शरद पाण्डे,दयाकिशन पोखरिया, रोहित भाटिया, पानसिह खनी,प्रेमा अधिकारी,भावना मेहरा,मानव अधिकारी, मोहन बिष्ट, सुनील मेहता, मुकेश आर्य, ममता बिष्ट,ऊषा कनौजिया, त्रिलोकनाथ गोस्वामी,अम्बा आर्या, दिनेश सांगुडी, ललित आर्य, नीरज जोशी, मुर्ति देवी, संजय भगत,दीवान मेहरा के अलावा महाप्रबन्धक परिवहन निगम दीपक जैन,क्षेत्रीय प्रबन्धक यशपाल सिह, सहायक महाप्रबन्धक विजय तिवारी, परियोजना प्रबन्धक पेयजल संस्थान विकास एवं विमोचन निगम, मृदुला सिह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्व, एआरटीओ डा0 गुरदेव सिह, के अलावा बडी संख्या जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एंव क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!