Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम का किया गया शुभांरभ

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मार्च 2021, सोमवार, गैरसैंण। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गैरसैंण के किसान मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम मे पं० दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अन्तर्गत प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद ब्याज मुक्त ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर जनपद के 156 स्वंय सहायता समूहों को 5 करोड़ 27 लाख रूपये का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सबोधित करते हुए सभी प्रदेशवासियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि कोविड काल में राज्य को सेवा देने वाली प्रत्येक आँगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को 10-10 हजार रूपये दिये जायेंगे। सभी महिला मंगल दलों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को 15-15 हजार रूपये दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। महिलाओं की सहभागिता जितनी अधिक बढ़ेगी, उतनी ही तेजी से प्रदेश का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 मार्च को राज्य सरकार के चार साल पूर्ण हो रहे हैं। इन चार वर्षों में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनायें चलाई गई। राज्य में महिलाओं को अपने पति की पैतृक सम्पति में सह खातेदारी का अधिकार दिया गया है। आने वाले समय में इसके काफी सकारात्मक परिणाम आयेंगे। यदि कोई महिला बैंक से ऋण लेना चाहेगी तो अब उन्हें इसके लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना भी लागू की है, इसके लिए इस बार के बजट में 25 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। महिलाओं के सिर से घास का बोझ हटाने के लिए सुनियोजित प्लानिंग बनाई जा रही है। जंगलों में घास लाने के दौरान अनेक महिलाओं को राज्य में दुर्घटनाओं को शिकार होना पड़ता है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री घस्यारी योजना लाई गई है।

उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री डॉ० धनसिंह रावत ने कार्यक्रम में चमोली जनपद मे सब्जी व दुग्ध उत्पादन, बकरी पालन, झंगोरा व चावल पैकेजिंग, जूस व अचार पैकेजिंग से जुडे 11 महिला स्वयं सहायता समूहों को चैक वितरण किया। जिसमें स्वयं सहायता समूह अनुसूया माता, लक्ष्मी महिला किसान, जय माँ बंधाणगढ़ी, वैष्णव देवी, जय माँ भगवती, आदित्य देव, नाग देवता, लक्ष्मी स्वयं सहयता समूह सूया, छात्तेश्वर महादेव, जय भूमियाल, जय दुर्गा माँ स्वयं सहायता समूह शामिल है।

उच्च शिक्षा एवं सहकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों को 5-5 लाख रूपये तक ब्याज मुक्त ऋण देने की एक बड़ी शुरूआत की गई है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनायें चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनायें शुरू की गई है। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाईन 1905 से अनेक लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हुआ है। 108 एबुंलैंस सुविधा को राज्य में और अधिक विस्तार दिया गया है। राज्य के सभी परिवारों को 05 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन आ चुकी है। लेकिन जब तक सबका कोविड टीकाकरण नहीं होता तब तक सतर्कता बरतना जरूरी है।

इस अवसर पर महेन्द्र प्रसाद भट्ट, श्रीमती चन्द्रा पंत, श्रीमती मुन्नी देवी शाह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया बड़थ्वाल, बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा नेगी, दुग्ध संघ अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी देवी, सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक श्री यशवंत सिंह चैहान, मुख्य विकास अधिकारी श्री हंसा दत्त पांडे एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!