Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
स्वास्थ

कौन से डायबिटीज में खा सकते हैं आलू, नहीं पड़ेगा सेहत पर कोई असर

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 24 जुलाई 2023, देहरादून। डायबिटीज यानी शुगर कभी न खत्म होने वाली बीमारी है। इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है. इस बीमारी में खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। खासकर टाइप 2 डायबिटीज में खाने को लेकर जरा सी भी लापरवाही खतरनाक हो सकती है।

डायबिटिक पेशेंट्स के मन में अक्सर एक सवाल उठता है कि वे आलू खा सकते हैं या नहीं, क्या आलू खाना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है, अगर नहीं तो उसे अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं।

डायबिटीज में आलू खायें या नहीं
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टाइप 2 डायबिटीज के मरीज सही मात्रा में आलू का सेवन कर सकते हैं। आलू में अनाज वाले गुण पाए जाते हैं। इसमें हार्ड कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च पाया जाता है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर आलू का सही तरह सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर बढ़ऩे का रिस्क कम हो सकता है।

आलू से अन्य फायदे
नए आलू का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 के करीब होता है। माना जाता है कि 70 से ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स सेहत को नुकसान पहुँचा सकते हैं। आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने के लिए उसे पत्तेदार सब्जियों के साथ खा सकते हैं। टाइप 2 डायबिटीज के मरीज दिन में कम से कम 200 ग्राम तक कार्बोहाइड्रेट का सेवन कर सकते हैं।

आलू कैसे खाना चाहिए
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आलू हमेशा दूसरी सब्जियों के साथ ही खाना चाहिए। ब्रेकफास्ट में आलू-पूरी खा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट वाले आलू में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा आलू की सब्जी, मटर, गोभी और बैंगन के साथ भी खा सकते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट दिल, मांसपेशियों, तंत्रिका तंत्र के लिए फायदेमंद हो सकता है। आलू के छिलके में फाइबर मिलता है, जो पाचन के लिए सही है और वजन को कम कर सकता है। हालांकि, आलू का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!