Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चीन के साथ तनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों में सड़कों की दशा सुधारने पर दे रही है जोर

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अगस्त 2020, शुक्रवार। चीन सीमा पर सड़कों के रखरखाव और पुनर्निर्माण के मानकों में उत्तराखंड सरकार शिथिलता चाहती है। चीन के साथ तनातनी के चलते सरकार का इरादा सीमांत सड़कों को दुरुस्त करने का है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार से बातचीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ में पहले चरण के पुनर्निर्माण कार्य इसी साल 31 दिसंबर तक पूरे होंगे। आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति व अन्य भारी सामग्री लाने के लिए एयरफोर्स की मदद ली जाएगी। केदारनाथ में हेलीपैड का विस्तार किया जाएगा।

चीन के साथ तनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों में सड़कों की दशा सुधारने पर जोर दे रही है। इससे सैन्य वाहनों और अन्य जरूरी सामग्री की आवाजाही सुगमता से हो सकेगी। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि अभी केंद्र सरकार के मानक इन सड़कों के रखरखाव व पुनर्निर्माण के आड़े आ रहे हैं। इन्हें शिथिल करने के संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव और केंद्रीय गृह सचिव के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता होगी।

उन्होंने बताया कि केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों के पहले चरण को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। मंदाकिनी और सरस्वती नदियों के किनारे घाट बनाए जा रहे हैं। साथ ही बाढ़ सुरक्षा के उपाय भी किए गए हैं। तीर्थ पुरोहितों के लिए 104 में से 70 आवास बन चुके हैं। शेष आवासों का जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति जल्द स्थापित की जाएगी। इसके लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के वहां स्थित कुछ भवनों को हटाया जाएगा। आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति और अन्य भारी सामग्री केदारनाथ पहुंचाने को एयरफोर्स की मदद ली जाएगी। गुरुवार को एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव की वार्ता भी हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!