Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत जिला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थायें बनाई जा रही हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2022, मंगलवार, देहरादून। मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिला अधिकारी श्रीमती सोनिका ने आईआरएस सिस्टम से जुड़े सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि यदि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए, अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना अनुमति के अपना तैनाती स्थल एवं जनपद मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे तथा अपना फोन ऑन रखेंगे।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के दिशा निर्देशन पर आज तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड ने गत दिवस 20 अगस्त 2022 को आई आपदा में मृतक संजय की पत्नी श्रीमती मंजू को उनके घर जाकर 4 लाख की अनुग्रह राशि वितरण किया। आपदा प्रभावित परिवारों को शिविरों में जिला प्रशासन द्वारा भोजन आदि करवाये जा रहे है। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के दिशा निर्देशन पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा प्रभावित लोगों को भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है साथ ही राहत एवं बचाव व सर्च आपरेशन आदि कार्य की जानकारी प्राप्त कर रही है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थायें बनाई जा रही हैं। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान एवं तहसीलदार सदर प्रभावित क्षेत्रों में रहकर राहत कार्याें का सम्पादन कर रहे हैं साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए व्यवस्थाओं को सामान्य बनाने में जुटे है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आपदा ग्रस्त क्षेत्र में मृत पशुओं के शव से बीमारी न फैले इसके लिए जिला पंचायत एवं पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान पशुओं के मृत शरीर का नियमानुसार निस्तारित किया गया तथा आपदा प्रभावित क्षेत्र में दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। सड़कें खोलने, सफाई-व्यवस्था, दवाई छिड़काव, स्वास्थ्य जाँच, भोजन/राशन आपूर्ति के साथ ही प्रभावी सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई एवं दवाईयों का छिड़काव एवं डेंगू मलेरिया अधिकारी एवं पशुपालन विभाग द्वारा दवाईयों का छिड़काव संपादित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी डाॅ० एस.के. बरनवाल व के.के मिश्रा आपदा मालदेवता राजकीय जूनियर हाईस्कूल में बनाये गए शिविर का निरीक्षण करते हुए वहां ठहराये गए प्रभावित लोगों परिवारों का हाल-चाल जाना तथा समुचित मूलभूत व्यवस्थायें का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में स्वास्थ्य, भोजन एवं मूलभूत सुविधाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावितों हेतु भोजन, रहने आदि व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

वर्तमान में सरखेत/भैंसवाड़ में एनडीआरएफ के 1 दल कुल 20 खोज बचावबल, एसडीआरएफ के 4 दल कुल 24 खोज बचावबल एवं 1 डाॅग स्कवाइड (सरखेत/ग्वाड़/धोलागिरी पेरू रिजाॅर्ट/),फ्लड टीम राफ्ट के माध्यम से सौंग नदी डाॅग स्कवाड-2 एवं 6 बल सहित मालदेवता से नदी की ओर रेस्क्यू ऑपरेशेन संचालित कर रही है। 24 पुलिस बल जिनमें सरखेत में 7, लालपुल से डोईवाला 7 तथा बालावाला 5 टीमें रेस्क्यू में लगी हैं इसी प्रकार जिला प्रशासन के आला अधिकारियों सहित कार्मिक एवं निमार्ण खण्ड लोनिवि के 8 जेसीबी, 1 राॅक ब्रेकर, 1 डम्पर, 2 पौकलेण्ड मशीन, अस्थाई खण्ड ऋषिकेश के 6 जेसीबी, 7 पौकलेण्ड तथा 20 डम्पर राहत बचाव कार्य में जुटी है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की 2 मेडिकल टीमें जिनमें 1 रायपुर हाॅस्पिटल एवं 1 रिलीफ कैंप जूनियर हाईस्कूल मालदेवता में 2 एंबुलेंस सहित तैनात हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!