Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

G-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी देहरादून ने रानीपोखरी हाॅट बाजार से कुरसला बैंड तक किया पैदल स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 20 मई 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत रानीपोखरी हाॅट बाजार से बड़कोट रैंज अन्तर्गत कुरसला बैंड जनपद की सीमा तक पैदल स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। पैदल निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारियों एवं लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बनाई जा रही व्यवस्था में सहयोग दें तथा अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के परिसरों में साफ-सफाई बनाये रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यवस्थायें तरह बनाई जाए की जी-20 सम्मेलन के आयोजन भव्य एवं उत्सव के रूप में लगे।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सर्वप्रथम रानीपोखरी हाॅट बाजार से बड़कोट रेंज अन्तर्गत कुरसला तक पैदल निरीक्षण करते हुए आयोजित होने वाले जी-20 सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों एवं गणमान्यों के लिए आवागमन हेतु रूट में अवस्थित सुगम सड़क, स्वच्छता, बागबानी, सौन्दर्यीकरण, आउटडोर मीडिया सहित अन्य प्रत्येक कार्यों का अवलोकन करते हुए अवशेष कार्य को दिए गए समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर सौन्दर्यीकरण, बागबानी, सफाई व्यवस्था एवं एयरपोर्ट के भीतर आगमन स्थल तक निरीक्षण करते हुए समुचित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस इवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा, नगर आयुक्त राहुल गोयल, उप जिलाधिकारी मसूरी/संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अधि०अभि० लो.नि.वि. धीरेन्द्र सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी मीनाक्षी जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा, प्ररेणा ध्यानीआदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!