Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने वैक्सीन की घरेलू मांग पर ध्यान केंद्रित करने का लिया फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2021, गुरूवार, नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी से छुटकारा पाने के लिए इस समय हर देश वैक्‍सीन की ज्‍यादा से ज्‍यादा खुराक चाहता है। भारत इस समय पाकिस्‍तान, नेपाल समेत कई देशों को कोरोना वैक्‍सीन सप्‍लाई कर रहा है। हालांकि, यूनिसेफ ने कहा है कि भारत की ओर से ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्युनाइजेशन (GAVI) समझौते के तहत मार्च और अप्रैल में मिलने वाली कोरोना वायरस वैक्‍सीन की आपूर्ति में देरी होने की संभावना है।

यूनिसेफ ने कहा, ‘हम समझते हैं कि कोवैक्‍स (COVAX) सुविधा में दी जाने वाली कोविड-19 (COVID-19) टीकों की आगे की खुराक के लिए निर्यात लाइसेंस हासिल करने में झटका लगने के बाद कोवैक्‍स सुविधा में भाग लेने वाली निम्न-आय वाली अर्थव्यवस्थाओं को कोविड-19 टीके की डिलीवरी में देरी की संभावना होगी।

दरअसल, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने वैक्सीन की घरेलू मांग पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया है। वैक्सीन के निर्यात के दायरे को फिलहाल दो-तीन महीने तक बढ़ाया नहीं जाएगा। इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, जानकारों ने बताया कि व्यावसायिक करार और पहले से निर्धारित निर्यात प्रतिबद्धताओं को पूरा किया जाएगा।

भारत इस महामारी से निपटने में दूसरे देशों की मदद भी जारी रखेगा। अभी तक भारत ने करीब 80 देशों को कोरोना रोधी वैक्सीन की 6.04 करोड़ डोज की आपूर्ति की है। भारत की तरफ से इनमें से कुछ डोज मदद के तौर पर भेजी गई है। जबकि, कुछ व्यावसायिक करार और कुछ कोवैक्स के जरिये निर्यात की गई हैं। कोवैक्स संयुक्त राष्ट्र समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय पहल है जिसका मकसद सभी देशों के बीच कोरोना वैक्सीन का समान वितरण सुनिश्चित करना है।

गौरतलब है कि एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण होना है, ऐसे में देश में बड़े पैमाने पर टीके की जरूरत होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!