Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

भारी वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून शहर व मालदेवता क्षेत्र के सभी स्कूलों का अवकाश घोषित

देहरादून : भारी वर्षा को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून शहर व मालदेवता क्षेत्र के सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश देर रात मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डा. मुकुल कुमार सती से जारी किया।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को उत्‍तराखंड मेंआंशिक बादल छाये रह सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। देहरादून में दोपहर बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। दूरस्थ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका है।

वहीं आज सोमवार को देहरादून में मौसम साफ बना रहा। सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि कल रात हुई बारिश के बाद सोमवार की सुबह कुछ ठंड भी महसूस की गई।

भारी वर्षा के कारण देहरादून के स्कूलों में आज अवकाश

भारी वर्षा को देखते हुए रविवार देर रात प्रशासन ने देहरादून शहर व मालदेवता के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि सभी राजकीय, सहायता प्राप्त अशासकीय विदयालय (जूनियर/माध्यमिक )/ निजी विद्यालय/ आंगनवाडी केंद्र/मदरसे सोमवार को बंद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि छात्र छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए मसूरी क्षेत्र, देहरादून नगर क्षेत्र, सहस्रधारा क्षेत्र व मालदेवता क्षेत्र स्थित सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संस्थान इस आदेश का सख्ती से पालन करेंगे।

आपदा प्रबंधन शिक्षा शोध का नोडल केंद्र बनेगा हिमालयीय विवि

वहीं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हिमालयीय विवि आपदा प्रबंधन शिक्षा शोध का नोडल केंद्र बनेगा।

रविवार को हिमालयीय विवि परिसर में आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक हुई। इस दौरान डा. निशंक ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इसके अलावा आपदा प्रबंधन विवि संघ के अध्यक्ष डा. संतोष कुमार, विवि के कुलपति डा. जेपी पचौरी, प्रतिकुलपति डा. राजेश नैथानी ने बैठक में भाग लिया।

इस दौरान विवि में आपदा प्रबंधन के पाठ्यक्रमों के संचालन, केंद्र और राज्य सरकार के साथ एमओयू किए जाने के संबंध में चर्चा हुई। डा. निशंक ने कहा कि मौजूदा विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारने के लिए पर्यावरण को केंद्र में रखना होगा।

डा. रमेश पोखरियाल निशंक की स्वलिखित पुस्तकें ‘प्रलय के बीच केदारनाथ त्रासदी और आपदा के वह भयावह दिन’ अतिथियों को भेंट की गईं। डा. संतोष कुमार ने कहा कि आज देश में आपदा प्रबंधन शिक्षा की बड़ी संभावनाएं है।

इसके लिए सर्टिफिकेट कोर्स व डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाने पर सहमति बनी। विवि में आपस प्रबंधन केंद्र के सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित करने पर बात हुई।

इसके लिए नैनीताल स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी व उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग का सहयोग भी लिया जाएगा। इस अवसर पर भूगोल शास्त्र के जाने माने विज्ञानी कुलसचिव निशांत जैन, नर्सिंग और आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य ने भी प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!