Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंहरिद्वार

लोहड़ी/मकर संक्रान्ति के स्नान पर्व मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र, हरिद्वार को 7 जोन तथा 17 सेक्टरों में किया गया विभाजित

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने लोहड़ी/मकर संक्रान्ति के स्नान पर्व हेतु नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी, 2023, शुक्रवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शुक्रवार को ऋषिकुल ऑडोटोरियम में लोहड़ी/मकर संक्रान्ति के स्नान पर्व हेतु नियुुक्त पुलिस/प्रशासनिक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की संयुक्त ब्रीफिंग में प्रतिभाग किया। ब्रीफिंग में बताया गया कि पूरे मेला क्षेत्र को 7 जोन तथा 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोहड़ी/मकर संक्रान्ति के स्नान पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। उसी को दृष्टिगत रखते हुये हमें अपनी पूरी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त रखनी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जहाँ भी जिस किसी अधिकारी की तैनाती की गयी है, वे पहले से पहुँचकर अपने तैनाती स्थल से अच्छी तरह वाकिब हो जायें। उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था का जिक्र करते हुये कहा कि अधिकारी तैनाती स्थल के आसपास पूरी चौकसी बरतें तथा कहीं से भी अगर संदिग्ध गतिविधियों की आशंका होती है, तो उसकी सूचना तुरन्त उच्चाधिकारियों को देना सुनिश्चित करें ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने ब्रीफिंग में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कांवड़ मेले के दौरान जिस तरह मेला क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला, सिंहद्वार, चण्डीघाट आदि सात-आठ स्थानों पर रिकवरी वैन(एम्बुलेंस) की व्यवस्था की गयी थी, उसी तरह की व्यवस्था लोहड़ी/मकर संक्रान्ति के स्नान पर्व पर भी की जाये। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) में खोया-पाया शिविर स्थापित किया जाये।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने विगत कांवड़ मेला आदि का जिक्र करते हुये कहा कि विगत कांवड़ मेला तथा मार्च माह में विधान सभा के चुनाव आप लोगों ने कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराये हैं, उम्मीद है कि लोहड़ी/मकर संक्रान्ति का यह स्नान पर्व भी सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ब्रीफिंग को सम्बोधित करते हुये कहा कि लगभग आप सभी मेला/स्नान पर्व आदि की ड्यूटी कर चुके हैं तथा मेले के स्वरूप से भी आप लोग अच्छी तरह से वाकिब हैं। मेले/स्नान पर्व में किस समय अधिक श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं, उससे भी आप अच्छी तरह परिचित हैं। अतः मौसम का ध्यान रखते हुये आपको पूरी सतर्कता से अपने तैनाती स्थल की महत्ता को समझते हुये पूरी तरह से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुये अपने-अपने तैनाती स्थलों पर समय से पूर्व पहुंचें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने संवेदनशीलता का जिक्र करते हुये अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्राउड कण्ट्रोल, ट्रैफिक कण्ट्रोल के अतिरिक्त आपको सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देना है तथा संदिग्ध वस्तुओं तथा गतिविधियों पर क़ड़ी नजर रखें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि चाहे हाईवे हों, निकासी प्वाइण्ट हों या स्नान घाट कहीं पर भी अधिक क्राउड की स्थिति नहीं बननी चाहिये तथा स्नान घाटों में ऐसी व्यवस्था बनाई जाये कि एक स्थान पर अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा न होने पाये।

इससे पूर्व एस०पी० सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ट्रैफिक राकेश रावत आदि ने लोहड़ी/मकर संक्रान्ति के स्नान पर्व को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के दृष्टिगत तैनाती स्थल आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

ब्रीफिंग में सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, एस.पी. देहात, एस.पी. कम्यूनिकेशन, जिला विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश, सचिव रेडक्रास डाॅ० नरेश चैधरी, समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला सेवा योजन अधिकारी सुश्री अनुभा जैन सहित प्रशासन, पुलिस के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!