Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचेगी

प्रदेश में अब जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में पहुंचेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने वालों को आर्थिक सहायता डीबीटी द्वारा दी जाएगी।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष पोर्टल और ई-ऑफिस योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस से सचिवालय के कार्यों में उत्तरदायी, प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसमें फाइल निस्तारण के कार्यों में तेजी और कार्य प्रबंधन में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देखने में आया है कि मरीज कभी राज्य से बाहर अस्पताल में होता है उसे आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होती है और पैसा पहुंचते-पहुंचते खासा समय लग जाता है। राहत कोष पोर्टल से आमजन को सहूलियत होगी अब इस ऑनलाइन प्रक्रिया से जरूरतमंदों को एक सप्ताह के भीतर आर्थिक सहायता दी जा सकेगी। वहीं, मरीजों के मामले में बाद में सीधा अस्पताल को धनराशि भेजने की व्यवस्था होगी।

इस दौरान बताया गया कि आवेदक सीधे मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के लिए बनाए गई वेबसाइट के जरिये आवेदन कर सकता है। इस वन स्टॉप पोर्टल में आवेदन की जानकारी और ई-हस्ताक्षर की भी सुविधा होगी। इसके जरिये लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी जारी किया जाएगा। ई-ऑफिस के बारे में बताया गया कि इसके लिए विभागवार नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। विभागीय फाइलों के फाइल हेड का डेटा एकत्रित किया गया है। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश व राधा रतूड़ी और प्रमुख सचिव मनीषा पंवार व आनंद वद्र्धन आदि उपस्थित थे।

इस माह फिर कर्ज लेने की नौबत

वेतन और पेंशन के बढ़ते बोझ के चलते इस माह के आखिरी हफ्ते में कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। हालांकि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में कर्ज का प्रबंधन करने में सरकार को कुछ हद तक कामयाबी भी मिली है। नतीजतन वर्ष 2018 के दिसंबर महीने तक जहां 5350 करोड़ कर्ज लिया गया था, वहीं वर्ष 2019 में इस अवधि तक 2350 करोड़ कर्ज बाजार से उठाया गया है।

राज्य में गैर विकास मदों खासतौर पर वेतन-भतों और पेंशन को लेकर सरकारी खजाने पर हर साल बोझ बढ़ रहा है। हालत ये है कि बाजार से कर्ज उठाकर वेतन का भुगतान करने की नौबत है। बीते दिसंबर माह में ही सरकार को पहले 500 करोड़ और फिर 250 करोड़ समेत कुल 750 करोड़ कर्ज लेना पड़ा था। सरकार ने कर्ज पर अंकुश लगाने के लिए इस बार कर्ज प्रबंधन पर भी काम शुरू किया है। केंद्र सरकार से कैंपा और फिर विभिन्न मदों में मिली धनराशि से इस बार कर्ज को साधने में सरकार कामयाब भी रही है।

चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में अब तक बाजार से लिए गए कर्ज के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। बीते अप्रैल माह से दिसंबर माह तक कुल 2350 करोड़ कर्ज लिया जा चुका है। पहले महीने अप्रैल में ही 500 करोड़ रुपये बतौर उधार लेने की नौबत आ गई थी। कर्ज प्रबंधन के चलते मई व जून और फिर अक्टूबर व नवंबर समेत कुल चार महीने ऐसे रहे, जिनमें कर्ज नहीं लिया गया। अब वेतन भुगतान के संकट के मद्देनजर चालू माह जनवरी के अंतिम हफ्ते में करीब 300 करोड़ तक कर्ज लिया जा सकता है। हालांकि कर्ज कितना लिया जाए, इस बारे में तस्वीर गुरुवार तक साफ हो पाएगी।

वित्त सचिव अमित नेगी का कहना है कि चालू वित्तीय वर्ष में कर्ज की स्थिति पिछले वर्ष की तुलना में काफी हद तक नियंत्रित रही है। पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 6300 करोड़ रुपये कर्ज उठाया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!