Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में ज्यादातर लोगों ने घर पर ही पढ़ी बकरीद की नमाज, मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनायें 

  •  मुख्यमंत्री योगी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने त्यौहार पर दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुधवार को ईद-उल-अजाह यानी बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की बारिश के बीच ईदगाहों और चुनिंदा मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। कोरोना संक्रमण की बंदिशों के कारण ज्यादातर लोगों ने घर पर ही नमाज पढ़ी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने त्यौहार पर शुभकामनाएं दी हैं। त्योहार को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए सरकार ने निर्देश भी जारी किए हैं। बकरीद से जुड़े किसी आयोजन में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एक समय में एकत्रित होने पर रोक लगा दी गई है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बधाई संदेश में कहा कि ये त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। ऐसे पर्वों के माध्यम से सभी को खुशियां बांटने की प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ये त्योहार सभी को मिल-जुलकर रहने व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए लोगों से शारीरिक दूरी का पूर्ण पालन करते हुए घर पर ही नमाज पढ़ने और पर्व मनाने की अपील की है।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि बकरीद इस्लाम धर्म में विश्वास करने वाले लोगों का प्रमुख त्योहार है। इस दिन को आपसी सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुस्लिम भाईयों को बधाई देते हुए कहा कि यह त्योहार सद्भाव-सहयोग-समर्पण, त्याग और बलिदान का भी संदेश देता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कोरोना महामारी की वजह से सभी शारीरिक दूरी रखते हुए इसके संक्रमण से बचने के उपाय अपनाएंगे।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी ईद-उल-अजाह की सभी को दिली मुबारकबाद व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी अपने परिवार और पड़ोसी की सुरक्षा व भलाई के लिए जरूरी है कि कोरोना के नियमों का सही से पालन करते हुए बिना भीड़भाड़ के ईद मनाएं तो यह बेहतर होगा। वैसे कोरोना से बचाव व इसकी रोकथाम के मामले में देर से ही सही माननीय न्यायालयों के उठाए गए कदम सराहनीय हैं। अब सभी सरकारें भी कोरोना के मामले में अति गंभीर होकर जनता की भलाई का पूरा ध्यान रखें और जनता भी कोरोना टीका जरूर लगवाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!