Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
देश

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज सुबह 11 बजे जस्टिस हृषिकेश रॉय फैसला सुनायेंगे, मुंबई ट्रांसफर करने की अर्जी लगाई थी

पटना में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआइआर को जांच के लिए मुंबई पुलिस को सौंपने की मांग के संबंध में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बुधवार को आ सकता है। सुप्रीम कोर्ट की बेवसाइट पर अपलोड की गई कॉजलिस्ट के अनुसार इस याचिका पर जस्टिस ऋषिकेश रॉय की पीठ सुनवाई कर फैसला देगी।  इस दौरान मामले को सीबीआइ को सौंपने पर फैसला हो सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले मंगलवार को सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। बिहार सरकार की तरफ से वरिष्‍ठ वकील मनिंदर सिंह ने, महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एएम सिंघवी, रिया चक्रवर्ती की की तरफ से श्याम दीवान और सुशांत सिंह के परिवार की तरफ से विकास सिंह ने पक्ष रखा था।

सुनवाई में रिया चक्रवर्ती के वकील श्याम दीवान ने कहा कि रिया सुशांत से प्यार करती थी। वे सुशांत की मौत के बाद सदमे में हैं। पटना में जो FIR दर्ज हुई है, उसे महाराष्ट्र स्थानांतरित कर बांद्रा पुलिस स्टेशन की FIR ट्रांसफर की जाए। वकील श्याम दिवान ने कहा कि पटना में FIR दर्ज की, जबकि वहां घटना ही नहीं हुई थी। वहां 38 दिनों बाद मामला दर्ज किया गया। अगर मामले का ट्रांसफर पटना से मुंबई नहीं होता तो रिया को इंसाफ नहीं मिल पाएगा।

सीबीआइ जांच का फैसला जल्द हो : श्वेता 

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुप्रीम कोर्ट से भाई की मौत के मामले की सीबीआइ जांच के संबंध में जल्द फैसला करने का आग्रह किया है। श्वेता ने एक ट्वीट में कहा कि हम लोग बड़ी उम्मीदों से कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इस मामले में एक-एक मिनट की देरी हम लोगों को बहुत भारी पड़ रही है।

ईडी ने दर्ज किया सुशांत के पिता का बयान  

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को सुशांत सिंह के पिता केके सिंह का बयान दर्ज किया। सुशांत की मौत के मामले में ईडी मनी लांड्रिंग कानून के तहत जांच कर रहा हैं। इस मामले में रिया, उसके पिता और भाई, रिया की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और सुशांत के मित्र सिद्धार्थ पिठानी से कई बार पूछताछ हो चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!