Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
ताज़ा खबरेंदेश

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी पिछड़ों को ही रखा गया आगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 जिलों में होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र जमा कराने का काम बुधवार को शुरू होगा। मंगलवार को देर शाम तक चली कोर कमेटी की बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायतों के 787 वार्डों के लिए 782 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में 19 अप्रैल के मतदान के लिए नामांकन जमा करने का काम होगा, उसमें मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, लखनऊ, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर, गोंडा, आजमगढ़ व महराजगंज जिले शामिल हैं। इन जिलों में नामांकन पत्र जमा करने का काम सात व आठ अप्रैल को होगा।

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी पिछड़ों को ही आगे रखा गया। कई जिलों में कुछ अनारक्षित सीटों पर ओबीसी उम्मीदवार उतारकर जीत के लिए जातीय गणित साधने की कोशिश की गई। युवा व महिलाओं को तरजीह देने के साथ संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं को वरीयता दी गई। अन्य दलों से आए कार्यकर्ताओं का भी समायोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के संचालन में सोमवार शाम पांच बजे शुरू हुई बैठक में पहली सूची मंगलवार को दोपहर 12 बजे जारी की गई।

कार्यकर्ताओं को टिकट देने में दिव्यांगता को भी आड़े नहीं आने दिया गया। गोरखपुर जिले के पुराने समर्पित कार्यकर्ता पति-पत्नी संगीता और पुरुष्टम अग्रहरी दोनों दिव्यांग हैं। महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने संगीता को वार्ड 34 से उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व विधायक लाल बृजेश प्रताप चंद्र की पत्नी सीमा चंद भी मैदान में उतरी हैं। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि आइटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर चौरसिया को संतकबीरनगर के वार्ड 20 से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी भी उम्मीदवार बनाए गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मात खाए कई उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव में आजमाया जा रहा है। विधायकों-मंत्रियों की पत्नियों को पंचायत चुनाव में नहीं उतारने के फैसले पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। प्रतापगढ़ जिले में ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह का टिकट वार्ड-छह से घोषित होने के बाद संशोधित सूची में काट दिया गया। उनके स्थान पर सीमा सिंह को मैदान में उतारा गया है। लखीमपुर खीरी जिले में भी तीन सीटों के टिकटों में भी बदलाव किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!