Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में चुनावी तैयारियों की हुई समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही इसकी हलचल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें 65 से अधिक जिलों में जीत का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया गया है। प्रत्येक जिले में निगरानी के लिए वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं के अलावा मंत्रियों को भी लगाने पर सहमति बनी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में बुधवार शाम को आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद थे। प्रत्येक जिले में संभावित उम्मीदवारों की सूची पर मंथन के साथ विपक्ष की तैयारी पर भी चर्चा हुई। प्रदेश में 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव इसी माह होना प्रस्तावित है। भाजपा और प्रदेश सरकार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना है।

सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में जातीय समीकरण भी देखा जा रहा है। मजबूत आर्थिक स्थिति वालों को प्राथमिकता दी जानी है। लगभग 60 जिलों में उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं, लेकिन घोषणा चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद ही होगी। उम्मीद है कि अगले सप्ताह में चुनाव कार्यक्रम घोषित हो जाएगा। उधर, वोटों की खींचतान में विपक्ष द्वारा माहौल खराब करने की आशंका को देखते हुए प्रत्येक जिले में एक वरिष्ठ मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सभी पदाधिकारियों को एकजुटता से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने को निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015-16 में सपा शासनकाल में समाजवादी पार्टी के 62 जिला पंचायत अध्यक्ष विजयी हुए थे। इसी को आधार मानकर भाजपा तैयारी में जुटी है। जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लाक प्रमुखों का चुनाव भी होगा। बैठक में आयोगों व निगमों के नामित अध्यक्षों व सदस्यों के नामों पर भी विचार किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!