Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

घोषणा पत्र में यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को तरजीह देना राज्य का गौरव : महेंद्र भट्ट

घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का आधार

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 15 अप्रैल 2024, देहरादून। प्रदेश भाजपा ने पार्टी घोषणा पत्र मोदी की गारंटी, विकसित भारत 2047 को सक्षम, समर्थ और समृद्ध राष्ट्र का आधार बताया है। घोषणा पत्र मे यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को तरजीह देना राज्य के लिए गौरव का विषय और धामी सरकार की नीतियों को प्रमुखता से उल्लेखित करने को प्रसंसनीय कदम बताया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पत्र में यूसीसी, नकल कानून और लखपति दीदी की सहभागिता को उत्तराखंड के लिए गौरवमयी बताया है । उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनने की मोदी गारंटी वाले इस घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, गरीबों और किसानों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

देवभूमिवासी होने के नाते बड़े सौभाग्य की बात है कि इस पत्र में समान नागरिक संहिता, नकल कानून और लखपति दीदी योजना को शामिल किया गया है । जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के इस ऐतिहासिक और साहसिक कदम की देश दुनिया में तारीफ हो रही है और कई राज्य इसे अपना रहे हैं। उन्होंने देवभूमि से शुरू सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की मुहिम को घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राजनाथ सिंह एवं शीर्ष पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने गरीबों के लिए फ्री राशन जारी रखने, 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाने, 3 करोड़ आवास देने, मुद्रा लोन के तहत सीमा 10 लाख से 20 लाख करना, पीएम किसान निधि को जारी रखना, फसलों की एमएसपी में बढ़ोत्तरी, मॉस में बढ़ोतरी, वन नेशन वन इलेक्शन, बुलेट ट्रेन का विस्तार पूरब पश्चिम तक किया जाना, स्व निधि योजना का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों में करना, पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुँचाने के लिए तेजी लाना जैसे अनेकों संकल्पों को लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाने वाला बताया है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!