Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार कर रही है बेहतर काम, आपदा में किया बेहतर मैनेजमेंट

➤  आपदा की इस घड़ी में अपने मुखिया का समर्पण देख राहत महसूस कर रहे हैं आपदा-ग्रस्त जन

➤  अमित शाह एक-दो दिन में कर सकते हैं किसी बड़े राहत पैकेज की घोषणा

➤  आपदा का विस्तृत आकलन करने के बाद कर सकते हैं किसी विशेष राहत पैकेज की घोषणा

[highlight]”जनता का पूरा विश्वास धामी सरकार के साथ है हम 2022 में दोबारा प्रचंड बहुमत से उत्तराखंड में अपनी सरकार बनायेंगे” : अमित शाह [/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा खत्म हो गया है। कल देर रात उत्तराखंड पहुँचे गृहमंत्री ने आज सुबह आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। आज लगभग 2 घंटे तक हवाई सर्वेक्षण में गृहमंत्री ने नैनीताल, उधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ जनपद में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के राज्य अतिथि गृह में अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपदा प्रबंधन मंत्री धनसिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा भारी बारिश से हुए नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संकट की इस घड़ी में बेहतर काम किया है। मुख्यमंत्री ने एक कुशल टीम लीडर की तरह पूरी टीम का नेतृत्व किया है। केंद्र सरकार द्वारा समय पर दी गई सूचना और राज्य सरकार के बेहतर मैनेजमेंट से नुकसान कम हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा केंद्र सरकार संकट की इस घड़ी में कदम से कदम मिलाकर राज्य सरकार के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार हर प्रकार का सहयोग करेगी। केंद्र ने राज्य सरकार को पूर्व में ही बजट का आवंटन किया हुआ है। इसके अतिरिक्त बजट की आवश्यकता पड़ेगी तो सरकार उसके लिए मदद करेगी।

अमित शाह एक-दो दिन में कर सकते हैं किसी बड़े राहत पैकेज की घोषणा

आपदा का विस्तृत आकलन करने के बाद किसी विशेष राहत पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। पत्रकारों के सवालों पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को एक पैकेज दिया हुआ है। इसके बावजूद आपदा का विस्तार से आकलन के बाद केंद्र सरकार हर सम्भव मद्दत करेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले 100 दिन में बेहतर काम हुआ है। सरकार ने जनहित से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। जनता का पूरा विश्वास धामी सरकार के साथ है हम 2022 में दोबारा प्रचंड बहुमत से उत्तराखंड में अपनी सरकार बनायेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!