Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हराया, 4-1 से सीरीज की अपने नाम

नई दिल्ली।   पांच मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 42 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे (100 रन), तीसरे (23 रन) और चौथे (10 विकेट) टी20 मैच में जीत दर्ज की थी। वहीं, जिम्बाब्वे को पहले मुकाबले में 13 रनों से जीत मिली थी। 

हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 18.3 ओवर में 10 विकेट पर 125 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 42 रनों से जीत लिया। इस मैच में शिवम दुबे को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 26 रन बनाए और दो विकेट चटकाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने कुल 28 रन बनाए और आठ विकेट चटकाए।

जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका मुकेश कुमार ने दिया। उन्होंने मधवेरे को एक रन के स्कोर पर बोल्ड किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मुकेश ने ब्रायन बेनेट को निशाना बनाया और उन्हें शिवम दुबे के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। 

मारुमानी-मायर्स के बीच हुई 44 रनों की साझेदारी
इसके बाद मोर्चा मारुमानी और मायर्स ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई जिसे नौवें ओवर में सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने मारुमानी को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 27 रन बनाकर आउट हुए जबकि मायर्स 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में सिकंदर रजा ने आठ, कैंपबेल ने चार, मदांडे ने एक, मावुटा ने चार रन बनाए। 

अकरम का दमदार प्रदर्शन 
भारत के खिलाफ इस सीरीज का अपना पहला मैच खेलने वाले फराज अकरम ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद बल्ले से भी चमके। उन्होंने 13 गेंदों में दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए। अकरम को 19वें ओवर में मुकेश कुमार ने अपना शिकार बनाया। वहीं, नगारवा ने शून्य और मुजरबानी ने एक रन (नाबाद) बनाया।

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर
भारत के लिए मुकेश कुमार ने कुल चार विकेट विकेट चटकाए। उन्होंने मधवेरे, बेनेट, अकरम और नगारवा को आउट किया। इसके अलावा शिवम दुबे ने दो विकेट चटकाए जबकि तुषार, सुंदर और अभिषेक को एक-एक सफलता मिली। 

जायसवाल ने पहली गेंद पर जड़े 13 रन
भारत की शुरुआत इस मुकाबले में शानदार हुई। यशस्वी जायसवाल ने पारी की पहली ही गेंद पर 13 रन बनाए। दरअसल, सिकंदर रजा ने पहली गेंद नो फेंकी थी जिस पर जायसवाल ने छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने फ्री हिट का फायदा उठाते हुए एक और छक्का लगाया। हालांकि, इस ओवर की चौथी गेंद पर रजा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए जो सिर्फ 14 रन बना पाए। पावरप्ले में भारत ने तीन विकेट गंवाए। कप्तान गिल का बल्ला भी आज खामोश रहा। वह सिर्फ 13 रन बना पाए।

सैमसन ने जड़ा टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक
इसके बाद मोर्चा संजू सैमसन और रियान पराग ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में मावुटा ने पराग को अपना शिकार बनाया। वह 22 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन 58 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 39 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी इस पारी के दौरान एक चौका और चार छक्के लगाए। इस मैच में शिवम दुबे ने 26 रन बनाए। वहीं, रिंकू 11 और सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने दो विकेट लिए जबकि रजा रिचर्ड और मावुटा को एक-एक विकेट मिला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!