Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में मिले 15747 नए संक्रमित, 312 लोगों ने कोरोना के कारण तोड़ा दम

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने उत्तर प्रदेश में काफी कहर बरपाया है। मार्च के अंतिम हफ्ते से तेजी पकड़ऩे वाले इसके कहर ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रदेश को काफी भयभीत किया। अब नए संक्रमित भले ही कम मिल रहे हैं, लेकिन मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 15747 नए संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 312 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। बीते 24 घंटे में जहां 15747 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं 26,179 लोग इसके संक्रमण से भी उबरे हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कहर के कारण 16,957 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश में कुल एक्टिव केस भी दो लाख के नीचे आ गए हैं। पहले यह चार लाख के करीब पहुंचे थे। अब एक्टिव केस एक लाख 93,815 हैं। कल प्रदेश में 2,63,118 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 4,41,70,466 सैंपल्स की जांच की गई है। रिकवरी रेट 86.8% है।

राजधानी लखनऊ में नए संक्रमित लगातार कम होते जा रहे हैं, अब मेरठ प्रदेश में नम्बर एक पर आ गया है। बीते 24 घंटे में मेरठ में सर्वाधिक 1464 संक्रमित मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई है। लखनऊ में 900 नए संक्रमित मिलें हैं तो 21 लोगों ने दम तोड़ा है। कानपुर में भले ही संक्रमितों की संख्या लगातार तेजी से घट रही है, लेकिन मौत के आंकड़े काफी बढ़े हैं। आज 20 लोगों की मृत्यु हो गई है। यहां पर 344 नए संक्रमित मिले हैं। गौतमबुद्धनगर में 718 नए संक्रमित सामने आए हैं तो दस लोगों ने दम तोड़ा है। झांसी में मौत का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। यहां पर 213 संक्रमित मिले हैं तो 13 की मौत हो गई है। गोरखपुर में 567 और गाजियाबाद में 527 नए संक्रमित मिले हैं।

प्रदेश के छोटे जिलों में मौत का ग्राफ बढ़ रहा है। चंदौली में बीते 24 घंटे में 14, बहराइच में 16 और हरदोई और मथुरा में दस-दस लोगों की मौत हो गई है। हरदोई में तो सिर्फ 59 नए केस मिले हैं जबकि बहराइच में 119, चंदौली में 118 और मथुरा में 463 नए संक्रमित मिले हैं। वाराणसी में स्थिति में काफी तेजी से सुधार हुआ है। यहां पर 587 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 12 की मौत हुई है।

अब तक कुल मिलाकर 1,13,82,604 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है और 30,54,258 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई है। अगले सोमवार (17 मई) से 10-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन अभियान 23 जनपदों में चलाया जाएगा। प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई को लगातार बढ़ाया जा रहा है। वातावरण से ऑक्सीजन बनाने के प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 377 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लाने की कार्य तेजी से चल रहा है, 15 अस्पतालों में प्लांट शुरू भी हो गए।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण प्रदेश में भले ही रिकवरी दर 86 प्रतिशत हो गई है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में ललितपुर और संतकबीरनगर में इसके संक्रमण से दो जज का निधन हो गया। ललितपुर में तैनात एडिशनल सिविल जज ओमवीर सिंह का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। ओमवीर आगरा के रहने वाले थे। कोरोना संक्रमण के कारण उनका इलाज ललितपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। संत कबीर नगर में तैनात परिवार कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शकील अहमद खान (57 वर्ष ) की भी मौत हो गई। यह भी कोरोना से संक्रमित थे। इनकी पुष्टि झांसी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिविल जज डॉ. सुनील कुमार सिंह ने की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!