Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

‘केजरीवाल स्‍टाइल’ में उपराज्यपाल किरण बेदी के घर के बाहर धरने पर बैठे नारायणसामी

पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्‍यमंत्री वी. नारायणसामी और उपराज्‍यपाल किरण बेदी इन दिनों आमने-सामने हैं। उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास ‘राज निवास’ के गेट के सामने नारायणसामी और उनके कैबिनेट के सहयोगी धरने पर बैठ गए हैं। उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सीएम नारायणसामी को डीएमके चीफ एमके स्टालिन का भी समर्थन मिल गया है।

पुडुचेरी की उपराज्‍यपाल किरण बेदी ने कहा, ‘मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें 7 फरवरी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्‍होंने 36 मुद्दों की ओर ध्‍यान आकर्षित कराया था। इनमें से कुछ मुद्दे तो थे ही नहीं। मुझे मुख्‍यमंत्री का ये पत्र 8 फरवरी को मिला। अब बुधवार को सीएम नारायणसामी धरने पर यह कहते हुए बैठ गए हैं कि उनकी मांगों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया गया है। इस पत्र में उन्‍होंने कहीं भी ये जिक्र नहीं किया था कि अगर जवाब नहीं दिया गया, तो वह 13 फरवरी को धरने पर बैठ जाएंगे। मैंने उन्‍हें पत्र के जवाब में बताया था कि मैं आज से टूर पर हूं और 20 फरवरी को लौटूंगी। इसलिए मैंने उन्‍हें मिलने के लिए 21 फरवरी सुबह 10 बजे का समय दिया था।’

स्‍टालिन गुरुवार को नारायणसामी से मिले और उनके साथ खड़े होने की बात कही। दरअसल, सीएम नारायणसामी की मांग है कि मुफ्त चावल बांटने की योजना सहित 39 सरकारी प्रस्‍तावों को उपराज्‍यपाल मंजूरी दें, जिन्‍हें कथित तौर पर किरण बेदी ने लटकाया हुआ है। इन मांगों को लेकर मुख्‍यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल राज निवास के बारहर धरना दे रहा है। मुख्यमंत्री वी नारायणसी ने ट्वीट कर कहा है कि कई मुद्दों को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। इसमें हेल्मेट अनिवार्य किए जाने का फैसला भी शामिल है।

किरण बेदी ने पत्र में लिखा…

‘आपको अपने पत्र का जवाब मिलने का इंतजार करना चाहिए था लेकिन आप गैरकानूनी तरीके से राज निवास में जवाब मांगने चले आए। आप जिस पद पर हैं, उसके लिए यह तरीका सही नहीं है। आपने पत्र में जो भी मुद्दे लिखे हैं, उनपर विचार करने के बाद जवाब दिया जा सकता है। आपने यह भी जिक्र नहीं किया था कि अगर आपको जवाब नहीं मिलता है तो आप अपने साथियों के साथ धरने पर बैठ जाएंगे। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि 21 फरवरी को विस्तृत चर्चा के लिए आइए।’

मुख्‍यमंत्री का ट्वीट और मांग

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट किया है, ‘उप-राज्यपाल के सामने 39 मुद्दे उठाए गए हैं और उन्हें तत्काल हल करने की मांग की गई है। क्षेत्र के विकास और लोगों के लिए जरूरी इन मुद्दों पर अबतक कोई जवाब नहीं मिला है, ऐसे में मैं, मेरे मंत्री और विधायक राज निवास के सामने पुडुचेरी के लोगों के लिए धरने पर बैठे हैं।’ किरण बेदी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनकी सरकार की मांग है कि केंद्र सरकार किरण बेदी को वापस बुलाए। मुख्यमंत्री पुडुचेरी में हेल्मेट संबंधी नियमों को लागू किए जाने के तरीके का विरोध कर रहे हैं और केंद्र सरकार से उनकी मांग है कि इस फैसले को भी वापस लिया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!