Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

चर्चा में रहने वाले खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर एक नये विवाद में घिर गए हैं।

फिर विवाद में आए भाजपा विधायक चैंपियन, दो वीडियो हो रहे वायरल

खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर एक नये विवाद में घिर गए हैं। इस बार उनके दो वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें वह एक मीडियाकर्मी से अभद्रता करते दिख रहे हैं।

देहरादून,विवादित बयानबाजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फिर एक नये विवाद में घिर गए हैं। इस बार उनके दो वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह एक मीडियाकर्मी से अभद्रता करते दिख रहे हैं।

यह पूरा वाकया नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन का होने का दावा किया जा रहा है। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि उन्हें भी इस मामले की जानकारी दी गई है। इस प्रकरण को भी चैंपियन को लेकर चल रही पार्टी की जांच में शामिल किया जाएगा।

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विवादों का चोली-दामन सरीखा साथ है। शायद ही कोई महीना गुजरता हो, जब वह किसी न किसी विवाद में न फंसते हों। उनके दो वीडियो गुरुवार को दोपहर बाद फिर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए। एक वीडियो में चैंपियन किसी मीडियाकर्मी को धमकाते हुए दिख रहे हैं।

इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में वह दो लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं। साथ में उनके समर्थक और सुरक्षाकर्मी भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान कई आपत्तिजनक टिप्पणी भी वीडियो में दिखाई-सुनाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन का है।

इस संबंध में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क नहीं हो सका। बता दें कि पिछले कई महीनों से कुंवर प्रणव ङ्क्षसह चैंपियन विवादित बयानों को लेकर चर्चा में हैं।

झबरेड़ा के भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। पार्टी हाईकमान को विधायक खजानदास के नेतृत्व में एक जांच कमेटी का गठन करना पड़ा। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंप दी है, लेकिन अभी इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह मामला उनकी जानकारी में भी आया है। भट्ट गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली में ही थे। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से जुड़े विवाद की उन्हें जानकारी दी है।

इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व को भी अवगत करा दिया गया है। भट्ट ने कहा कि दो पार्टी विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के मध्य विवाद की जांच चल रही है और केंद्रीय नेतृत्व से अनुमति लेकर इस घटना को भी इसी में शामिल कर जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कदम उठाने से गुरेज नहीं किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!