Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी की कैबिनेट की बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रे-वे पर टोल के प्रस्ताव को आज मिल सकती है मंजूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने विकास कार्य का रोड मैप तैयार कर लिया है। इसको क्रमवार लागू करने के लिए सरकार कैबिनेट बैठक में मुहर भी लगाती है। योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक आज लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में लखनऊ को बलिया से जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रे-वे पर टोल के प्रस्ताव को आज मंजूरी मिल सकती है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूलने और टोल प्लाजा के संचालन के लिए एजेंसी के चयन का अनुमोदन हो सकता है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग और औद्योगिक विभाग के कई प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिलने की संभावना है।

इसके साथ ही रसोइयों तथा अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि और मिड डे मील बनाने वाले रसोइयों का मानदेय बढ़ाने व उन्हें यूनिफार्म देने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसके अलावाऔद्योगिक विकास, लोक निर्माण, आबकारी और वित्त विभागों से जुड़े कुछ प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

इस बैठक में मंत्रियों को जिलों के दौरों के बारे में निर्देश भी मिलेंगे। इसके साथ ही कैबिनेट में वृद्धावस्था पेंशन और निराश्रित महिलाओं की पेंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। माना जा रहा है कि टोल की दरों में 25 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में पास होने की संभावना है।

कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एनेक्सी में ही अपने मंत्रिपरिषद के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें डिप्टी सीएम, सभी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा राज्य मंत्री भी शामिल होंगे। इन सभी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के सौ दिन के कार्यकलाप पर चर्चा करने के साथ ही इनकी प्रगति का भी आंकलन करेंगे। बैठक में ही मंत्रियों को जिला भी आवंटित किया जाएगा। जिसके वह प्रभारी होंगे।

इस दौरान कई मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार मिल सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!