Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
देश

ओडिशा में PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं हम

सुंदरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कहा कि ओडिशा में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ओडिशा की जनसभा में कहा कि इस बार के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और बीजद दोनों को हरा देगी। पीएम मोदी ने राज्य में अपनी चुनावी रैली पहले एक ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘ओडिशा के चुनाव परिणाम पूरे देश को हैरान कर देंगे। भाजपा रिकॉर्ड संख्या में सीटों के साथ चुनाव जीतेगी। ओडिशा की जनता बीजद और कांग्रेस दोनों को खारिज कर देगी।’

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मुझे बताया गया कि पहली बार देश का कोई प्रधानमंत्री सुंदरगढ़ आया है। लेकिन आज भी कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं आया है, आज तो ओडिशा का प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।

पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि हम परिवार पर आधारित नहीं है और न ही हम लोग पैसों पर आधारित हैं। कईं पार्टियां पैसों से बनी हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी है। मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को नमन करता हूं। उनके परिश्रम से ही आज देश में पूर्ण बहुमत की सरकार है। और अब उनके ही परिश्रम से, देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है

आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल है। देश को कांग्रेस और उससे निकली हुई पार्टियों के सामने एक मजबूत विकल्प देने का काम भाजपा ने किया है, भाजपा युवा भारत की पार्टी है। अटल जी ने कहा था अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज जब मैं ओडिशा आया हूं, तो मैं देख रहा हूं की चाहे केंद्र हो या राज्य यहां कमल खिलना तय है। क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव ओडिशा की BJD सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है।

पीएम मोदी ने कहा, झारखंड के हर कोने तक विकास पहुंचा है। अब, वहां के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। अब उनके पास अपने राज्य में आजीविका कमाने के लिए विकल्प हैं। ऐसी स्थिति तभी संभव होती है जब राज्य और केंद्र में समान सरकारें होती है। BJD सरकार केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय सहायता के पहुंचाने के कार्यान्वयन, आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को मुफ्त इलाज करवाने में बाधा डाली है। जिससे यह दिखाई दे रहा है कि इनके इरादे बुरे और संदेहास्पद हैं। हमारी सरकार की सुविचारित नीतियां और अच्छे इरादे हैं। जिसके चलते हमने गरीबों, वंचितों और समाज के सबसे कमजोर तबके के लोगों के कल्याण के लिए काम किया है।

पीएम मोदी ने कहा, स्वतंत्र मीडिया की बात करने वालों ने 6 महीने से राफेल के सम्बन्ध में झूठ बोलने वालों से एक सवाल नहीं पूछा। बीते 10 दिनों में नामदारों के ऊपर सबूतों के साथ भ्रष्टाचार के आरोप लगे, लेकिन उनसे एक सवाल नहीं पूछा गया और एक प्रधानमंत्री से झूठे आरोपों के लिए सवाल पूछे जाते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!