Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में वैश्य समाज को करेंगे संबोधित, पीयूष गोयल भी होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 नवंबर 2021, रविवार, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर वर्ग के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत करने के क्रम में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर रही है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को भाजपा का वैश्य-व्यापारी सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल इसका आयोजन करा रहे हैं। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ० दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने बताया कि भाजपा में वैश्य समाज की उचित भागीदारी के लिए हो यह महासम्मेलन हो रहा है। वैश्य समाज 100 प्रतिशत भाजपा के साथ है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सभी समुदायों-वर्गों का सम्मेलन कर रही है। इससे वैश्य समुदाय छूट रहा था। हमने राज्य स्तरीय वैश्य सम्मेलन 14 नवंबर को करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कोई दल नहीं दिख रहा है। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है भाजपा सरकार वैश्य समुदाय की समस्याओं का निराकरण करेगी। डीजल-पेट्रोल के मूल्यों से महंगाई का असर ज्यादा था। इसके साथ ही हम ऑन लाइन ट्रेड का भी विरोध करते हैं। हम व्यापारियों की इस मांग के साथ हैं।

पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी-नोटबन्दी से व्यापारी परेशान जरुर लेकिन राष्ट्रहित के मामले में व्यापारी पीएम मोदी के साथ हैं। प्रदेश में व्यापारी 12 प्रतिशत हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!