Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तर-प्रदेश

जनता दर्शन में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने दाख‍िल खार‍िज बकरी चोरी और बहुत छोटे छोटे मामले के आने पर अध‍िकार‍ियों से नाराजगी जाहिर की

गोरखपुर, कमलेश ने सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा भिटनी में जमीन का बैनामा कराया था। बैनामा के बाद वह जमीन के प्रपत्रों पर अपना नाम दर्ज करवाने यानी मालिक बनने के लिए तहसील का चक्कर लगाने लगे। डेढ़ महीने में होने वाला यह काम कराने के लिए उन्हें सात महीने लग गए।

जैसे-तैसे कमलेश का नाम तो प्रपत्रों पर चढ़ गया लेकिन ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें बैनामा कराने के बाद दाखिल खारिज के लिए महीनों चक्कर लगाना पड़ रहा है। धरातल पर लापरवाही की स्थिति यह हो चुकी है कि इस तरह के मामले भी अब मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में पहुंचने लगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसा मामला सामने आने पर आश्चर्य जताते हुए अधिकारियों को सुधार का निर्देश दिया था।

तीन महीने में हो रहा डेढ़ महीने में होने वाला कार्य

बैनामा कराने के दिन से 45 दिन में तहसील से दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए लेकिन 70 से 80 दिन का समय लगना आम बात हो चुकी है। कोई न कोई कमी दिखाकर या कोर्ट न चलने का हवाला देते हुए इन मामलों को लटकाया जाता है। कई बार सारी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आवेदक से मिलने के इंतजार में नाम दर्ज नहीं होता। आवेदक एसडीएम से लेकर डीएम के कार्यालय तक चक्कर लगाता रहता है।

स्‍ट‍िंग आपरेशन में म‍िली थीं कई अन‍ियम‍ितताएं

पूर्व जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने निबंधन विभाग में स्टिंग आपरेशन कराया था, जिसमें कई लोग अनियमितता में लिप्त मिले थे। इसके बाद निजी कर्मियों को वहां से हटा दिया गया था। तहसील प्रशासन का कहना है कि निबंधन कार्यालय से दस्तावेज न आने से दाखिल खारिज में देरी होती है। निबंधन विभाग कर्मचारियों की कमी का रोना रो रहा है। दोनों विभागों के तर्काें के बीच बैनामा कराने वाले लोग पिस रहे हैं। मुख्यमंत्री के जनता दर्शन कार्यक्रम में मामला पहुंचने के बाद अधिकारी मंगलवार को सक्रिय नजर आए।

एआरओ कोर्ट की हालत सबसे खराब

दाखिल खारिज के मामलों में सदर तहसील के साथ ही सहायक अभिलेख अधिकारी (एआरओ) के कोर्ट में स्थिति अधिक खराब है। एआरओ के यहां कई साल से मामले लंबित हैं।

दाखिल खारिज के लंबित मामलों की समीक्षा की जा रही है। ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी, जिससे निस्तारण समय से हो। इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!