Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दिल्‍ली में यूक्रेन से लौटे उत्तराखंड के बच्‍चों से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मार्च, 2022, शनिवार, नई दिल्ली/देहरादून। दिल्ली में शनिवार को उत्तराखंड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखंड के बच्चों से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि दिल्ली एवं मुंबई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है। सभी आगंतुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही दिल्ली से अपने गंतव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डा बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखंड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

रोमानिया से स्वदेश के लिए रवाना हो रहे हरीश पुंडीर व उनके साथियों ने कहा, “आपका आभार हम कैसे व्यक्त करें, इसके लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल से धन्यवाद रोमानिया वासियों, आपके प्यार और सहयोग के लिए। हम आपको कभी नहीं भूल पाएंगे।”

शाम करीब साढ़े छ: बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से सैकड़ों भारतीयों के साथ गौहरी माफी रायवाला निवासी हरीश पुंडीर व खैरीखुर्द निवासी मनोज चौहान स्वदेश के लिए रवाना हुए। हरीश ने बताया कि वह शनिवार सुबह तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। वहीं इससे पहले यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए रोमानिया पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने बीच पाकर हरीश पुंडीर और मनोज चौहान का हौसला बढ़ा। इस दौरान हरीश ने अपने अनुभव इंटरनेट मीडिया में शेयर किए। उन्होंने बताया कि जैसे ही केंद्रीय मंत्री के आने के सूचना मिली वहां मौजूद भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ गई। केंद्रीय मंत्री रोमानिया के स्थानीय मेयर के साथ शैल्टर होम में आए और भारतीयों से बात की। इस दौरान वहां कई युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली। हरीश ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सभी भारतीयों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!