Breaking News :
>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

अजमेर में 24 घंटे में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहुँचा 750 के पार, सैंकड़ों मरीज अस्पताल में भर्ती

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, अजमेर।  राजस्थान के अजमेर में 24 घंटे में संक्रमित मरीजों के बढ़ने का आंकड़ा साढ़े सात सौ के पार पहुंच गया है। हजारों संक्रमित व्यक्ति तो घरों पर आइसोलेट हैं। कई घर तो ऐसे हैं, जिनके सभी सदस्य संक्रमित हैं। जो संक्रमित व्यक्ति गंभीर स्थिति में हैं उन्हें अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केके सोनी ने बताया कि करीब 450 से 500 संक्रमित मरीज सरकारी और करीब 200 संक्रमित मरीज विभिन्न निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जिन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हैं, उन्हें ऑक्सीजन बाइपेप या वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। डॉ. सोनी ने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक रहने की जरूरत है। प्रशासन अपने स्तर पर इंतजाम कर रहा है, लेकिन संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इंतजाम कम पड़ रहे हैं। लोगों को अपने घरों पर रह कर ही संक्रमण की चैन को तोड़ना है। डॉ0 सोनी ने लोगों से आग्रह किया कि जरूरत महसूस होने पर कोरोना टेस्ट जरूर करवाया जाए। जेएलएन अस्पताल सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जो मरीज घरों पर आइसोलेट हैं, उन्हें जरूरत महसूस होने पर ऑक्सीजन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन के सिलेंडर चिकित्सक की पर्ची पर दिए जाते हैं। इसके लिए दो निजी संस्थाओं को प्रतिदिन ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जा रहे हैं। जिन मरीजों को घर पर सिलेंडर की जरूरत है वे फेयर डील ट्रेडर्स और चर्चित मेडिकेयर वालों से संपर्क कर सकते हैं, लेकिन सिलेंडर प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही पूरी करनी होगी। प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जा रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों को एंबुलेंस आदि के लिए भी सिलेंडर दिए जा रहे हैं।

अजमेर में संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने आदर्श नगर स्थित सैटेलाइट अस्पताल और पंचशील स्थित समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। पंचशील स्थित अस्पताल में 28 अप्रैल से मरीजों की भर्ती भी शुरू हो गई है। 29 अप्रैल से सैटेलाइट अस्पताल में भी संक्रमित मरीजों की भर्ती का काम शुरू हो जाएगा। इन अस्पतालों में ओपीडी भी शुरू की गई है। इन दोनों अस्पतालों में ऑक्सीजन, बाइपेप मशीन और वेंटीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध है।

18 वर्ष वाले युवक कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए 28 अप्रैल को सायं 4 बजे बाद से कोविन एप और आरोग्य सेतु एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाने लगे हैं। सरकार ने 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की घोषणा की थी, लेकिन 28 अप्रैल को सुबह से ही लोग परेशान होते रहे। बाद में सरकार की ओर से यह स्पष्टीकरण दिया गया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सायं चार बजे से शुरू होगा। 18 वर्ष वाले युवाओं को भी अब एक मई से वैक्सीन लगना शुरू होना था, किन्तु 28 अप्रैल की शाम को यह भी स्पष्टीकरण जारी हुआ कि वैक्सीन 15 मई के बाद ही लग सकेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!