Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने साझा की कोरोना रोकथाम को लेकर राज्य सरकार की तैयारियाँ

मुख्यमंत्री की आम जनता से अपील, सतर्क रहें, पैनिक न हों, अफवाहों पर ध्यान न दें, कोरोना गाइडलाइंस का करें पालन

मुख्यमंत्री धामी बोले राज्य मैं स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में, अस्पतालों, लक्षण दिखने पर जांच जरूर करायें व चिकित्सक की सलाह पर दवाइयाँ लें

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जनवरी 2022, गुरुवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज देश के सभी मुख्यमंत्रियों से बढ़ते कोविड के मामलों के दृष्टिगत राज्यों की तैयारियों व व्यवस्थाओं की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि ऑमिक्रान तेजी से संक्रमित करता है। हमें सावधान, सतर्क रहना है और पैनिक की स्थिति न बने इसका भी ध्यान रखना होगा। त्यौहारों के इस मौसम में लोगों और प्रशासन की अलर्टनेस कहीं से भी कम नहीं होनी चाहिए। जिस प्रकार केन्द्र और राज्य सरकारों ने कोरोना को लेकर ‘प्रो एक्टिव व कलेक्टिव अप्रोच’ अपनाई है वही इस समय की जीत का मंत्र है। इस संक्रमण को हम जितना सीमित रखेंगे परेशानी उतनी ही कम होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बैठक में कई महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए सुझावों पर हम तेजी अमल करेंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य मैं स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। आला अधिकारियों के साथ प्रतिदिन की स्थिति पर समीक्षा बैठक की जा रही है।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सैंपल जाँच बढ़ाने और घर-घर जाकर कोविड टीके लगाने के निर्देश दिए गए हैं

सीमाओं के साथ ही सभी जगह टेस्टिंग की जा रही है। कोविड सेंटरों के अलावा अन्य सरकारी व निजी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। मेडिकल कॉलेजों में कोविड सेंटर बनाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की रिकवरी दर बहुत अच्छी है। अस्पतालों में दवाईयां व ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में है। वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। बच्चों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हो चुका है जिसको युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। फ्रंटलाइन कोरोना वर्करों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों के लिए केंद्र की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी लोगों से संक्रमण के लक्षण पर अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच करवाने व रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइशूलेशन पीरियड में रहने के लिए कहा जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जा रहा है। राज्य में अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य में कोविड वैक्सीन की पहली डोज शत प्रतिशत लगाई जा चुकी है।
दूसरी डोज लगाने के लिए और तेजी से काम किया जाए।

हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता के साथ चलाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व कोरोना योद्धाओं का आरटीपीसीआर जाँच की जा रही है। राज्य की सीमाओं पर रेंडम टेस्ट किये जा रहे हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की आरटीपीसीआर जाँच के लिए निर्देश दिए गए हैं। कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान विकसित किए गए आईसीयू, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व अन्य व्यवस्थाओं की जाँच सुचारु की गई है।

राज्य में कोरोना जाँच के लिए 11 सरकारी और 26 प्राइवेट लैब हैं। वर्तमान में आइसोलेशन बैड 31 हजार से अधिक हैं। जबकि आईसीयू की संख्या 1655 हो गई है। आईसीयू में 53 प्रतिशत वृद्धि की गई है। मार्च 2020 में 116 वैंटिलेटर थे जो कि अब बढ़कर 1016 हो गई है। ऑक्सीजन सिलिंडर 22420 हैं। आक्सीजन कन्सेंट्रेटर बढ़ा कर 9838 किए गए हैं। ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट में 91 प्रतिशत वृद्धि हुई है। 2097 ऑक्सीजन बेड, 475 एनआईसीयू, 465 पीआईसीयू बच्चों के लिए चालू किए गए हैं।

सामूहिक भागीदारी से ही कोरोना महामारी पर विजय संभव है। इसलिए बुजुर्गों और बच्चों को अति आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर लेकर व पूर्ण सुरक्षा के साथ निकले। मास्क पहने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!