Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

भारत में बीते 24 घंटे में 13,788 करोना के नए मरीज सामने आए, 14457 हुए ठीक

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2020, सोमवार। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भी 13,788 नए केस मिले हैं, 15,457 मरीज ठीक हुए हैं और 145 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ पांच लाख 71 हजार से अधिक हो गया है। इनमें से एक करोड़ दो लाख 11 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,52,419 लोगों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.59 फीसद हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.44 फीसद पर बनी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पहली बार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों के मुकाबले दो प्रतिशत से भी कम (1.98 प्रतिशत) हो गई है। बयान में कहा गया कि गत 10 दिन से रोजाना आने वाले संक्रमण के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम बनी हुई है, जबकि 23 दिनों से भारत में कोविड-19 से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या 300 से कम है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देशभर में अब तक 18 करोड़ 70 लाख 93 हजार 36 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। इसमें से 5 लाख 48 हजार 168 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

केरल में फिर पांच हजार से अधिक (5,005) नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 8.47 लाख हो गया है। केरल के बाद सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में 3081 सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 19.90 लाख हो गए हैं। दिल्ली में हालात पूरी तरह से नियंत्रण में आते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 246 नए केस मिले हैं। अब तक यहां 6.32 लाख मरीज पाए जा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!