Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
देश

प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1955 में गीता प्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का किया था उद्घाटन, अब राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द करेंगे दर्शन

गीताप्रेस को रंग-रोगन कर दिया गया है। फूलों से सजाया गया है। प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गीताप्रेस परिवार राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए तैयार है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2022, शनिवार, गोरखपुर। गीताप्रेस के मुख्य द्वार व लीला चित्र मंदिर का उद्घाटन प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1955 में किया था। उनके बाद राम नाथ कोविन्द पहले राष्ट्रपति हैं, जो शनिवार को गीताप्रेस में आ रहे। वह लीला चित्र मंदिर में सायं पांच बजे देवी देवताओं का दर्शन करने के बाद आम जन को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

पंडाल व मंच बनकर तैयार हो गया है। मंच के सामने ढाई सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई। वाराणसी, सूरत, ऋषिकेश, मुंबई से भी अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। वे गीताप्रेस पहुंच चुके हैं। राष्ट्रपति, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे। आम जन उत्तरी द्वार से प्रवेश करेंगे। पार्किंग की व्यवस्था उत्तरी द्वार पर ही की गई है।

गीताप्रेस कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था सत्संग भवन में की गई है। राष्ट्रपति सबसे पहले उनके बीच जाएंगे और उनका अभिवादन स्वीकार करने के बाद लीला चित्र मंदिर में देवी-देवताओं का दर्शन करेंगे। कर्मचारी टीबी के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। सत्संग भवन में कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

दर्शन के बाद लीला चित्र मंदिर में राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन होगा। ट्रस्टी व गण्यमान्य लोग उनके साथ फोटो खिंचवाकर इस पल को यादगार बनाएंगे। वहां राष्ट्रपति के आराम करने के लिए एक कमरा भी तैयार किया गया है। इसके बाद वह आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार लिखेंगे और मंच पर पहुंचेंगे।

जिला प्रशासन, पुलिस व सुरक्षा से संबंधित अनेक अधिकारी गीताप्रेस पहुंचे। उन्होंने मुख्य द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक निरीक्षण किया। व्यवस्था देखी और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!