Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी के कुशल नेतृत्व एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर एकजुट हुए पत्रकार, पत्रकार हितों की रक्षा का लिया संकल्प

➲ उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ द्वारा नवीन सदस्यों के स्वागत समारोह का शानदार आगाज, 43 सदस्यों ने उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ की सदस्यता ग्रहण की

➲ उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के लिए ये बड़े गौरव की बात है कि आज पत्रकारों का इतना बड़ा दल महासंघ से जुड़ा है : निशीथ सकलानी

➲ उत्तराखंड पत्रकार महासंघ पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा लड़ता रहा है सभी संगठनों के साथ हमेशा बेहतर तालमेल बनाया है : निशीथ सकलानी

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राकेश बिजल्वाण का सम्मान करते महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फ़रवरी 2023, रविवार, देहरादून। उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के तत्ववाधान में नवीन सदस्यों के स्वागत समारोह का शानदार आगाज आज मोथरोवाला चौक अमोला रेस्टोरेंट में हुआ। जिसमे 43 सदस्यों ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों व जिला कार्यकरिणी द्वारा सदस्यों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

वरिष्ठ पत्रकार एवं एवं साहित्यकार मनोज इष्टवाल का सम्मान करते महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने सभी नवीन सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर तालमेल व संवाद के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि महासंघ के लिए ये बड़े गौरव की बात है कि आज पत्रकारों का इतना बड़ा दल महासंघ से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अपनी वैचारिक सोच व बेहतर तालमेल से पत्रकारों के बेहतर भविष्य की नई दिशा को साकार करने में महासंघ एक अहम भूमिका अदा कर सकता है।

उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने कहा कि दुर्भावना को छोड़कर सबका सम्मान करना महासंघ की परम्परा रही है और इसका सभी सदस्य को अनुपालन करना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार महासंघ पत्रकारों के हितों के लिए हमेशा लड़ता रहा है सभी संगठनों के साथ हमेशा बेहतर तालमेल बनाया है।

कार्यक्रम में नवीन सदस्यों के स्वागत समारोह में संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राकेश बिजल्वाण ने कहा कि पत्रकारों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वस्थ्य सेवा मुहैय्या कराना होगा इस परिकल्पना को महासंघ के जरिये ही साकार किया जा सकता है।

स्वागत कर्ता पदाधिकारियों में महासंघ के संरक्षक नरेश रोहिला, प्रदेश संग़ठन प्रभारी सुशील चमोली प्रदेश सचिव सुभाष कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक गुसाईं, जिलाध्यक्ष राजीव मैथ्यू, जिला महासचिव राकेश शर्मा, संगठन मंत्री कृपाल सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष राकेश भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष टीना वैश्य व राजेन्द्र सिराड़ी, कैलाश सेमवाल सहित पदाधिकारियों ने सँयुक्त रूप से सभी नवीन सदस्यों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इनके अलावा अरुण औसमण्ड, सुरेंद्र नाथ भट्ट, हेमंत शर्मा, जितेंद्र राजोरी व इन्देश्वरी मंगाई आदि ने नवीन सदस्यों का स्वगत किया जिनमे सर्वप्रथम वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल, घनश्याम चन्द्र जोशी, राकेश बिजल्वाण, अमित अमोली, रमन जायसवाल, जगमोहन मौर्य, शिवराज राणा, अवधेश नौटियाल, यशराज आनंद आजाद सिंह, सतीश कोठारी, गिरीश मैठानी, मुकेश कुकरेती, दया शंकर पांडेय, सन्तोष थपलियाल, प्रकाश भंडारी, राजेश कुकरेती, गुणानंद जख्मोला, मयूर चौहान, प्रवेश थपलियाल, मनीष नैथानी, पवन नैथानी, अखिलेश नौटियाल, मुकुल नैथानी, अरुण कुमार पांडेय, सिमरन कंडवाल, अनीता अमोली, हरीश कंडवाल, निर्मला जोशी, रंजना अमोली, सिमरत सिंह, अमित जोशी,रोशनी जोशी, ज्योति प्रसाद रयाल, प्रकाश गुसाँई, संजय चमोली, रविन्द्र मोहन, घनश्याम चंद्र जोशी(सोनू), पंकज कुमार, आशीष नेगी, चाँदनी राणा, सुमन पँवार, मनमोहन जोशी, रोशनी जोशी, महेंद्र सिंह कालरा व भूपेंद्र भट्ट आदि उत्तराखण्ड पत्रकार महासंघ से जुड़े।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!