Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज होगी उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक, राज्य आंदोलनकारियों की नजरें भी बैठक पर टिकीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2022, सोमवार, देहरादून। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान पेश होने वाले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी सेवाओं में नकल निषेध विधेयक समेत कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। 

बैठक राज्य सचिवालय में अपराह्न 3:00 बजे से होगी। बैठक में शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी योजना के तहत देहरादून में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव चर्चा के लाया जा सकता है। नई राजस्व संहिता का प्रस्ताव भी कैबिनेट में विचाराधीन है।
इसके अलावा सौंग बांध परियोजना के पुनर्वास एवं विस्थापन के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली, विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों पर चर्चा हो सकती है।

कैबिनेट की बैठक पर टिकीं राज्य आंदोलनकारियों की नजरें

राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के मुद्दे पर उनके तेवर तल्ख हैं। राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने रविवार को शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरना दिया। इसमें क्षैतिज आरक्षण के लिए अधिनियम या नियमावली के पास नहीं होने की सूरत में आगामी रणनीति पर विचार किया गया। अब इस मामले में सबकी नजरें सरकार के रुख पर लगी हैं। सोमवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार इस पर निर्णय ले सकती है। धरने में संयोजक क्रांति कुकरेती और अंबुज शर्मा ने बताया कि वह और उनके साथी उच्च न्यायालय के दिसंबर 2018 के फैसले के बाद से लगातार संघर्ष कर रहे हैं । कई बार लगा की इस मसले का हल होने वाला है, लेकिन फिर बात आगे नहीं बढ़ी। जबकि यह मामला मजबूत राजनीति इच्छाशक्ति से ही हल हो सकता था, जिसका आज तक आभाव रहा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राज्य आंदोलनकारी रहे हैं, इसलिए उन्हें भरोसा है कि वह इस मसले का कुछ न कुछ हल जरूर निकालेंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार को जब तक कैबिनेट की बैठक चलेगी, तब तक सभी साथी शहीद स्मारक पर बैठेंगे। इसके बाद ही आगे की रणनीति पर कोई निर्णय लिया जाएगा। धरने में बैठने वालों में केशव उनियाल, मनोज कुमार, रामकिशन, सूर्यकांत, रेनू नेगी, गणेश शाह, दिवाकर उनियाल, सुमन भंडारी, धर्मानंद भट्ट, प्रभात डंडरियाल, पौड़ी से आशीष चौहान, बड़कोट से प्रताप सिंह, सरदार सिंह सुमित थापा आदि शामिल थे। 

न्याय विभाग की विपरीत टिप्पणी के बाद सरकार ने मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई : रवींद्र जुगरान 

उत्तराखंड आंदोलनकारी सम्मान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र जुगरान ने कहा है कि इस मामले में न्याय विभाग ने अपनी नकारात्मक राय दी है, जो आखिरी विकल्प नहीं है। सरकार ने महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे पर भी न्याय विभाग की विपरीत टिप्पणी के बाद सरकार ने मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई। जुगरान ने कहा कि क्षैतिज आरक्षण राज्य का विषय है। किसको कितना आरक्षण देना है, यह सरकार को तय करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!