Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

पर्यटकों को दी गई छूट के दृष्टिगत कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु नैनीताल जिला प्रशासन व होटल एसोसिएशन के मध्य हुई महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 3 अक्टूबर, 2020, नैनीताल (सूचना)। पर्यटकों को दी गई छूट के दृष्टिगत कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्री सविन बंसल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन व होटल एसोसिएशन के मध्य शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में होटल इण्डिया में आयोजित हुई।
बैठक में होटल एसोसिएशन द्वारा सहमति व्यक्त की गयी कि प्रत्येक होटल द्वारा कोविड-19 से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जायेगा, पर्यटकों को कोरोना की रोकथाम व दिशा-निर्देशों से सम्बन्धित विवरणिका उपलब्ध करायी जायेगी। होटलों द्वारा कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराया जायेगा। होटलों में कार्य करने वाले कार्मिकों की समय-समय पर रेण्डमली कोरोना जाॅच हेतु भी सहमति व्यक्त की गयी। एसोसिएशन की माँग पर कोविड-19 सम्बन्धी सूचनाओं के त्वरित गति से आदान प्रदान एवं नियमों के अनुपालन हेतु कोर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया जो कि प्रत्येक 15 दिन (पाक्षिक) कोर्डिनेशन बैठक आयोजित करेगी। इसके साथ ही सूचनाओं के त्वरित गति से आदान प्रदान हेतु एसोसिएशन व पुलिस प्रशासन का एक व्हाट्सप्प ग्रुप बनाया गया। एसोसिएशन द्वारा माँग की गयी कि पर्यटन सीजन एवं वीकेण्ड पर मुख्य मार्गों को बन्द न किया जाये ताकि पर्यटकों के आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न होने के साथ ही जाम की स्थिति भी उत्पन्न न हो।
बैठक में उप जिलाधिकारी श्री विनोद कुमार ने होटल एसोसिएशन को कोविड-19 से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि होटल में आने वाले प्रत्येक पर्यटक की थर्मल स्कैनिंग, मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना तथा निर्धारित वेबसाइट पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। कोविड-19 से सम्बन्धित नियमों के अनुपालन हेतु एक कमेटी का गठन किया गया जो कि समय-समय पर होटलों का औचक निरीक्षण करेंगी। कमेटी में उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ ही होटल एसोसिएशन के दो पदाधिकारियों को शामिल किया गया। उप जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक होटल में रेट लिस्ट चस्पा होनी अनिवार्य है ताकि पर्यटकों को रेट के बारे में पता हो।
उप जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि होटल एवं रेस्टोरेंट के साथ समन्वय करते हुए कूकिंग स्टाफ के साथ ही अन्य स्टाफ को कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने हेतु प्रशिक्षित एवं जागरूक करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि शहर के मुख्य चैराहों, भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जन जागरूकता से सम्बन्धित होर्डिंग एवं फ्लैक्सी बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़ ने बताया कि वर्तमान में होटल पंजीकरण की सुविधा प्रदान की जा रही है। जो भी होटल पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं हैं, वे जल्द से जल्द पंजीकरण करवा लें अन्यथा गैर पंजीकृत होटलों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
बैठक में अध्यक्ष होटल एसोसियेशन नैनीताल दिनेश साह के साथ ही वेद साह, आलोक साह, दिग्विजय बिष्ट के अलावा सीओ विजय थापा, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, वरिष्ठ खाद्य अभिहीत अधिकारी अश्वनी सिंह, कोतवाल मल्लीताल अशोक कुमार, थाना अध्यक्ष तल्लीताल विजय मेहता आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!