Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

आइएमए अवॉर्ड सेरेमनी: जेंटलमैन कैडेट्स को मिला उनकी काबिलियत का ईनाम

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में कड़े प्रशिक्षण के बाद सैन्य अफसर बनने से महज कुछ कदम दूर जेंटलमैन कैडेट्स को उनकी काबिलियत का ईनाम मिला। मौका था अवार्ड सेरेमनी का।

इसमें कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफिज व बैनर्स से नवाजा गया। भारतीय सैन्य अकादमी के कमांडेंट ले. जनरल एसके झा ने भावी सैन्य अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा के मूलमंत्र दिए। साथ ही उन्हें अनेक पुरस्कार से सम्मानित किया। शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये बसंतर कंपनी को गवर्नर आफ उत्तराखंड ट्राफी से सम्‍मानित किया गया। वहीं, डोगराई कंपनी को आरट्रैक बैनर मिला। कुमाऊं ट्राफी मैकतिला कंपनी के नाम रही।

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल राजेंद्र क्षेत्री होंगे आइएमए में रिव्यूइंग अफसर

जनरल राजेंद्र क्षेत्री का छह दिवसीय आधिकारिक भारत दौरा बुधवार से शुरू हो रहा है। नेपाली सेना प्रमुख का यह दौरा उनके भारतीय समकक्ष जनरल बिपिन रावत के निमंत्रण पर हो रहा है। इस दौरे के दौरान क्षेत्री भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून का दौरा करेंगे, साथ ही वरिष्ठ भारतीय सैन्य अधिकारियों से भी मिलेंगे। इस उच्चस्तरीय दौरे से नेपाल और भारत दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग बढ़ेगा और द्विपक्षीय सहयोग मजबूत होगा।

बता दें कि इन दिनों उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत और नेपाल के लगभग 300 सैन्यकर्मियों के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण चल रहा है, जहां वे विद्रोह और आतंकवाद से निपटने व संचालन के अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास 30 मई को शुरू हुआ और 12 जून को समाप्त होगा। यह वैकल्पिक रूप से भारत और नेपाल में हर छह महीने पर आयोजित किया जाता है।

384 कैडेट बनेंगे भारतीय सेना का हिस्सा

भारतीय सैन्य अकादमी में शनिवार को आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 458 जेंटलमैन कैडेट हिस्सा लेंगे। इनमें 384 कैडेट भारतीय सेना में अफसर बनेंगे। जबकि मित्र देशों की सेना को 74 सैन्य अफसर मिलेंगे। इन भावी सैन्य अफसरों ने मंगलवार को डिप्टी कमांडेंट परेड में शिरकत की। अकादमी के उप समादेशक व मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल जेएस नेहरा ने परेड की सलामी ली।

मुख्य पासिंग आउट परेड से पहले पासिंग आउट बैच के कैडेटों को डिप्टी कमांडेंट परेड व कमांडेंट परेड में शिरकत करनी होती है। इसी क्रम में मंगलवार सुबह को अकादमी के चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों ने आइएमए गीत की धुन पर कदमताल की। उन्होंने आइएमए के उप समादेशक मेजर जनरल नेहरा से विदाई ली।

इससे पहले उप समादेशक ने बतौर निरीक्षण अधिकारी परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान जेंटलमैन कैडेट जोश व जज्बे से भरपूर दिखे। उप समादेशक ने अकादमी में सैन्य प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेटों को रिहर्सल के तौर पर स्वार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पासिंग आउट बैच के जेंटलमैन कैडेटों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बतौर सैन्य अधिकारी सेना में शामिल होने जा रहे कैडेटों को सैन्य परंपराओं का निवर्हन कर आगे बढ़ना होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!