Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक बाले अफवाहों पर ध्यान न दें, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रदीप बत्रा और प्रणव चौंपियन भाजपा में है और भाजपा में ही रहेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सांसद हरिद्वार डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। लिहाजा पार्टी से किसी भी नेता के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। डॉ० निशंक ने कहा कि राष्ट्रवादी सोच और समाज के लिए संघर्ष करने वाले ऐसे ही कार्यकर्ताओं के दम से भाजपा उत्तराखंड में इस बार 60 पार के लक्ष्य को पूरा करने जा रही है।
 
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उनके सवालों का जबाब देते हुए डॉ० निशंक ने कहा भाजपा में हर एक कार्यकर्ता का सम्मान होता है और अन्य दलों की भांति यहाँ संभव ही नहीं है कि एक ही परिवार के तीन तीन लोगों को टिकट देकर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाये। इस अवसर उन्होने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में अफवाह फैलाई जा रही है कि तीन और भाजपा विधायक कॉंग्रेस में जा रहे है वह सरासर झूठ है। उन्होंने जानकारी दी कि उनकी रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और विधायक प्रणव चौंपियन से बात हुई है जिन्होंने बताया कि वह भाजपा में है और रहेंगे, इस संबंध में वह मीडिया के माध्यम से भी अपना पक्ष रख रहे हैं ।
 
कॉंग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस नकारात्मक राजनीति करती है इसलिए देश भर से वह ठुकराये जा रहे हैं। राज्य में भी कॉंग्रेस जनता की लड़ाई के लड़ने के बजाय अपनों से ही लड़ाई में लगे है। वहीं भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विश्वास सबके प्रयास के विज़न और प्रदेश भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच आशीर्वाद लेने जा रही है । हमे पूर्ण विश्वास है कि जनता भाजपा को प्रदेश में पहले से भी अधिक सीटे 2022 विधानसभा चुनावों में जिताएगी। देश भर में अनेक उदाहरण हैं जहां पर आम कार्यकर्ताओ को मह्त्वपूर्ण दायित्व दिए गये है। 
 
इस अवसर पर पूर्व सीएम के साथ प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अजेंद्र अजय प्रदेश सह आईटी प्रभारी अजीत नेगी, बालकृष्ण चमोली, हरीश चमोली आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे ।

सम्बंधित खबर के लिए क्लिक करें ➥ https://akashgyanvatika.com/bjp-mla-umesh-sharma-kau-dismissed-the-speculation-of-changing-the-party-said-i-will-remain-in-bjp-till-my-death/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!