Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
स्वास्थ

आंखों को स्वस्थ रखने के कुछ घरेलु उपाय

आकाश ज्ञान वाटिका। हर साल अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार के दिन दुनिया भर में दृष्टि दिवस के रूप में मनाया जाता है। दृष्टि हानि और अंधापन जैसी आंखों की गंभीर समस्या के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए दृष्टि दिवस मनाया जाता है। आंखें हमारे शरीर का सबसे नाज़ुक और ज़रूरी अंग हैं, इसलिए इस बात का ख्याल रखना बेहत ज़रूरी है कि ये अच्छी तरह काम करें। इस साल विश्व दृष्टि दिवस 10 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है और इस बार का विषय है ‘Vision First’।

आंखों की समस्या:

  • धुंधलापन और साफ न दिखना
  • आंखों में या उसके आसपास दर्द, सूजन या खुजली
  • आंखों में जलन और लाल होना
  • आंखों के आगे छोटे धब्बे या कुछ उड़ता हुआ दिखना

आंखों की समस्या की वजह

  • 1. ज़्यादा प्रदूषण की वजह से आंखों में धूल या गंदगी जमना
  • ज़रूरत से ज़्यादा कॉस्मैटिक प्रॉडक्ट के इस्तेमाल से आखों में या उसके आसपास जलन जैसा महसूस हो सकता है।
  • कम्पूटर या मोबाइल के ज़्यादा इस्तेमाल से आपकी आंखों में ड्राइनेस यानि सूखापन आ सकता है या फिर ज़्यादा पानी आ सकता है।

घरेलू उपाय:

  • चाय की पत्ती में ज़बरदस्त एंटीबैकटीरियल एजेंट होते हैं जो आंखों का लाल होना या सूजन को दूर कर सकते हैं। आपको सिर्फ इतना करना है: टीबैग को गर्म पानी में डुबोएं और फिर इसे 15 मिनट के लिए आंखों पर लगा लें। आप इस चाय के पानी से आंखों को धो भी सकते हैं। लेकिन अगर आपकी आंखों में जलन है तो सिर्फ इसे आंखों पर कुछ देर के लिए रख लें।
  • साफ पानी में रात भर के लिए कुछ मोगरे के फूल डुबो कर रख दें। अगली सुबह इस पानी को आई-ड्रॉप की तरह दिन में 3-4 बार इस्तेमाल करें। मोगरे का पानी न सिर्फ आपकी आंखों को साफ करेगा बल्कि इन्हें इनफेक्शन से भी बचाएगा।

प्रतिवर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यह दिवस धुंधली दृष्टि (खराब दृष्टि), अंधापन के साथ-साथ दृष्टि संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का केंद्रीय बिंदु अंधेपन की रोकथाम के बारे में लक्षित दर्शकों को शिक्षित तथा विज़न 2020 कार्यक्रम की गतिविधियों के बारे में सहयोग उत्पन्न करना हैं। इस वर्ष यह दिवस गुरुवार 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। विश्व दृष्टि दिवस डब्ल्यूएचओ के ‘विज़न 2020’ दृष्टि के अधिकार की वैश्विक पहल के तहत अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिहीनता रोकथाम एजेंसी (आईएपीबी) द्वारा समन्वित है। यह दिवस लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा अपनी आंखों को दान कर एक नेत्रहीन की जिंदगी में दुनिया को देखने का जरिया बनें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!