Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
स्वास्थ

हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचना है तो डाइट में शामिल कर लें ये चीजें, मिलेगी जबरदस्त ठंडक

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 23 मई 2024, देहरादून। गर्मी के इस दौर में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जिनसे आपके शरीर में पानी की कमी ना हो और आपकी बॉडी हीट स्ट्रोक से बची रह सके।

गर्मी इस वक्त अपने प्रचंड रूप में लोगों पर कहर बरसा रही है। तापमान 45 पार जा रहा है और ऐसे में घर से बाहर निकलना एक बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में सबसे बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ रहा है। लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ रहे हैं और जिसे देखो डिहाईड्रेशन का शिकार हो रहा है।

गर्मी के इस दौर में सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जिनसे आपके शरीर में पानी की कमी ना हो और आपकी बॉडी हीट स्ट्रोक से बची रह सके। चलिए आज ऐसी ही कुछ ठंडक देने वाली चीजों की बात करते हैं जिनको खाकर आप गर्मी का शिकार बनने से बच सकेंगे।

गर्मियों में आने वाले फल जैसे,आम, संतरा, खरबूजा, मौसमी और अनार भी आपके शरीर को ठंडक देंगे और शरीर में पानी के साथ साथ पोषक तत्वों की भी कमी दूर करेंगे। इन फलों में पाया जाने वाला विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखेगा और आपके शरीर को ठंडक मिलती रहेगी।

खीरा तो आप सलाद के रूप में शौक से खाते होंगे. खीरा पानी से भरपूर सब्जी है जिसे गर्मियों में आप आराम से खा सकते हैं।इसके अंदर पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स आपके शरीर में ठंडक भी रखेंगे और पानी की कमी भी नहीं होगी। इसके साथ साथ सन टैन से अगर आपकी स्किन झुलस गई है तो भी खीरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि ये आपकी स्किन को भी हेल्दी और चमकदार बनाने में मदद करेगा।

नारियल पानी ढेर सारे पोषक तत्वों से लैस है। खासतौर पर गर्मियों में यह आपके शरीर में पानी की कमी दूर करेगा और आपको लू से भी बचा लेगा। इसलिए गर्मी के मौसम में नारियल पानी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।

आपको पता ही होगा कि गर्मी में जब शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है और शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है। इसके अलावा गर्मी जब आप लू में बाहर निकलते हैं तो आप हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने लिए आपको तरबूज का सेवन करना चाहिए. तरबूज पानी से भरपूर फल है और इसके अंदर विटामिन सी के साथ साथ पोटेशियम भी होता है। इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर में ठंडक बनी रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!