Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
स्वास्थ

अल्कोहल-बेस्ड से माउथवॉश करते हैं तो अलर्ट हो जाइए, बढ़ सकता है कैंसर का खतरा

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 12 जून 2024, देहरादून। आजकल अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। मुँह को जर्म्स फ्री रखने और दांतों, मसूड़ों की सफाई और के लिए माउथवॉश का इस्तेमाल हो रहा है जो बेहद खतरनाक हो सकता है। एक स्टडी में सामने आया है कि अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश से कैंसर का खतरा है।

स्टडी में बताया गया है कि अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश ओरल माइक्रोबायोम यानी मुँह के बैक्टीरिया पर सीधा असर डाल सकते हैं, जिसकी वजह से पीरियडोंटल डिजीज और कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। बता दें कि ओरल माइक्रोबायोम पाचन में मददगार होता है और मुँह को हेल्दी रखने का काम करता है।

क्या कहती है स्टडी
जर्नल ऑफ मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी में प्रकाशित रिसर्च में ऐसे पुरुषों को शामिल किया गया, जो पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाते हैं। यौन बीमारियों से बचने के लिए वे हर दिन माउथवॉश का यूज करते हैं। बेल्जियम के एंटवर्प में इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेडिसिन की टीम ने बताया कि अल्कोहल-बेस्ड माउथवॉश के 3 महीने तक नियमित इस्तेमाल से इन पुरुषों के मुँह में बैक्टीरिया फ्यूसो बैक्टीरियम न्यूक्लियेटम और स्ट्रेप्टोकोकस एंजिनोसस की संख्या बढ़ गई।

बैक्टीरिया बढ़ऩे से क्या होता है
मुँह में फ्यूसो बैक्टीरियम न्यूक्लियेटम और स्ट्रेप्टोकोकस एंजिनोसस दोनों बैक्टीरिया की संख्या बढ़ऩे से मसूड़ों की बीमारी बढ़ सकती है। इससे इसोफेजियल और कोलोरेक्टल कैंसर का रिस्क भी बढ़ता है। इतना ही नहीं इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जरूरी एक्टिनो बैक्टीरिया को भी घटते पाया है। मतलब इससे बीपी की समस्या भी बढ़ सकती है। कैंसर और ब्लड प्रेशर दोनों की समस्या जानलेवा हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!