Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंविशेष

अगर आधार (AADHAR) कार्ड खो जाय तो क्या करें ? ऑनलाइन निकाल सकते हैं डिजिटल कॉपी, जानिए, पढ़ें पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। आजकल आधार कार्ड की आवश्यकता लगभग हर जरूरी काम में पड़ती है। आधार एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। यहाँ तक कि अधिकतर सरकारी संस्थानों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। देश में किसी भी व्यक्ति को विभिन्न तरह की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने एवं कई तरह की सेवाओं के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए ये सबके लिए जरूरी है, ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो गया है तो आप परेशान न हों। आप कुछ प्रोसेस पूरा करके कुछ मिनटों में अपने Aadhaar Card की डिजिटल कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार कार्ड होल्डर्स और इसके लिए पंजीयन कराने वालों को डिजिटल प्रति डाउनलोड करने की सुविधा देता है। जो आधार आप डाउनलोड करेंगे वह भी डाक से प्राप्त आधार की तरह ही वैध होता है।

[box type=”shadow” ]आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करने का तरीका :

  • UIDAI के आधार पोर्टल पर लॉग-ऑन करें।
  • अब ‘Get Aadhaar’ सेक्शन के तहत ‘Download Aadhaar’ के लिंक पर क्लिक कीजिए।
  • ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आप आधार संख्या (UID), पंजीयन संख्या (EID) या फिर वर्चुअल संख्या (VID) में से किसी एक को इंटर कीजिए।
  • अब आपको कैप्चा कोड डालना होगा और ‘Send OTP’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंक का ओटीपी मिलेगा।
  • नए पेज पर आप ओटीपी इंटर करें और साथ ही क्विक सर्वे में कुछ सवालों का जवाब दें।
  • अब ‘Verify And Download’ के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी डॉउनलोड हो जाएगी।[/box]

आधार कार्ड की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी पासवर्ड सुरक्षित होती है। आधार कार्ड की डिजिटल कॉपी को खोलने के लिए आपको एक पासवर्ड इंटर करना होगा। पासवर्ड के बारे में आपको ‘Verify And Download’ के ठीक नीचे जानकारी मिल जाएगी। यह पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर और उसके बाद आपके जन्म का वर्ष होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!